सब्सक्राइब करें

‘खुदा हाफिज’ के बाद अब ‘सलाम अलैकुम’ की तैयारी, फारुक ने विद्युत और शिवालिका को लेकर गढ़ी नई कहानी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Faruk Kabir has announced his Khuda Haafiz chapter 2 with Vidyut Jammwal and Shivaleeka Oberoi
खुदा हाफिज 2 की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' के निर्देशक फारुक कबीर इसका दूसरा भाग लाने की तैयारी में हैं। फारुक के मुताबिक फिल्म का दूसरा चैप्टर उनके दिमाग में इसका पहला भाग बनाते वक्त ही तैयार हो गआ था। लेकिन, पहली फिल्म को रिलीज किए बिना वह इसके बारे में किसी को बताना नहीं चाहते थे।

Faruk Kabir has announced his Khuda Haafiz chapter 2 with Vidyut Jammwal and Shivaleeka Oberoi
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय की फिल्म 'खुदा हाफिज' 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। समीक्षकों ने भी इसे औसत से लेकर अच्छी और बेहतर फिल्म माना। फारुक ने इस फिल्म को सिनेमाघरों के लिए बनाया था लेकिन जब कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया तो उन्होंने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना ही उचित समझा। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म कम से कम दर्शकों तक पहुंची और इसने उन्हें प्रभावित किया।

Faruk Kabir has announced his Khuda Haafiz chapter 2 with Vidyut Jammwal and Shivaleeka Oberoi
खुदा हाफिज - फोटो : file photo

फिल्म 'खुदा हाफिज' की कहानी इसके निर्देशक फारुक के मुताबिक एक शादीशुदा जोड़े की असल जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में समीर और नरगिस की नौकरी विश्वव्यापी मंदी के चलते चली जाती है। फिर वह एक एजेंट से मिलते हैं जो उन्हें ओमान में नौकरी दिलाने का वादा करता है। नरगिस पहले चली जाती है और वहां जाकर मानव तस्करी का शिकार होती है। नरगिस का पति समीर उसे बचाने के लिए ओमान जाता है और वहां के लोगों की मदद से वह अपनी पत्नी समेत कुछ और औरतों को बचाने में कामयाब रहता है। फारुख ने यह पूरी कहानी इस जोड़े से ही सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faruk Kabir has announced his Khuda Haafiz chapter 2 with Vidyut Jammwal and Shivaleeka Oberoi
फारुक कबीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फारुक का कहना है कि वह इस जोड़े में से पत्नी से कभी नहीं मिले। उन्होंने पूरी कहानी पति से ही सुनी है। इसी से उन्होंने कहानी पर पूरा शोध किया। फारुख ने कहा कि 'खुदा हाफिज- चैप्टर 2' का ख्याल भी उन्हें जोड़े के स्वदेश लौटने की कहानी सुनने के बाद ही आया। देश लौटने के बाद भी इस जोड़े को कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। फिलहाल फारुख इसकी पटकथा पर काम कर रहे हैं जिसमें लगभग तीन महीने जाएंगे। फारुख ने बताया है कि अगले साल अप्रैल से वह इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं और साल के अंत तक फिल्म रिलीज भी हो जाएगी।

विज्ञापन
Faruk Kabir has announced his Khuda Haafiz chapter 2 with Vidyut Jammwal and Shivaleeka Oberoi
फारुक कबीर - फोटो : file photo

'खुदा हाफिज- चैप्टर 2' की योजना फिलहाल कागजों पर ही है। फारुक ने जिस तरह इसके पहले भाग की शूटिंग उज्बेकिस्तान में की है, उस हिसाब से अब तक उन्होंने नहीं सोचा है कि दूसरे भाग की शूटिंग कहां पर होगी? विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय तो फिल्म में हैं लेकिन उनके अलावा दूसरे कलाकार और कौन होंगे? इसके बारे में भी फारुक ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है। एक बात तय है कि वह इसके दूसरे चैप्टर को ओटीटी पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होते देखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इसके निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक से बात भी की है।


पढ़ें: 'वंडर वुमन 1984' का हुआ फैसला, ओटीटी के साथ सिनेमाघरों में इस तारीख को देगी दस्तक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed