सब्सक्राइब करें

इन एक्टर्स ने खुद ही बर्बाद कर लिया अपना करियर, किसी पर लगा रेप का आरोप तो कोई ड्रग्स मामले में फंसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 19 Nov 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Finished Their Own Career Vivek Oberoi Abhijeet Bhattacharya Fardeen Khan Shakti Kapoor Shiny Ahuja
फरदीन खान, विवेक ओबेरॉय, शाइनी अहूजा - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां पर किसी बात का कोई भरोसा नहीं रहता है। कभी आप अर्श पर रहते हैं तो कभी फर्श पर आ जाते हैं। ये क्रम हमेशा ही चलता रहता है। कई अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू तो दमदार करते हैं लेकिन उनका सिक्का यहां चल नहीं पाता और वो अपना करियर बर्बाद कर बैठते हैं। कई अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो स्वयं अपने हाथ से अपना करियर बर्बाद करते हैं। इस पैकेज में आपको ऐसे भी कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने हाथों से अपना बॉलीवुड करियर बर्बाद कर लिया।

Bollywood Actors Who Finished Their Own Career Vivek Oberoi Abhijeet Bhattacharya Fardeen Khan Shakti Kapoor Shiny Ahuja
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई

विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी। उन्हें देख सभी ने कयास लगा लिए थे कि वो कुछ बेहतर करेंगे और एक बहुत बड़े अभिनेता के रूप में उभरेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेकिन अपने करियर की शुरुआत में ही विवेक को सलमान खान से पंगा लेना भारी पड़ गया। दरअसल विवेक, ऐश्वर्या राय बच्चन को डेट कर रहे थे। ये बात सलमान को पसंद नहीं आई और ये बातें उसी समय मीडिया में भी आना शुरू हो गईं। इसके बाद विवेक का करियर डूबता ही चला गया।

Bollywood Actors Who Finished Their Own Career Vivek Oberoi Abhijeet Bhattacharya Fardeen Khan Shakti Kapoor Shiny Ahuja
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : फेसबुक

अभिजीत भट्टाचार्या
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या अपने समय के बहुत बड़े सिंगर थे। अभिजीत के एलबम्स तो आते ही थे, वो फिल्मों में भी शाहरुख और सलमान की आवाज हुआ करते थे। लेकिन कुछ समय बाद ऐसी खबरें आईं कि इस बात का अभिजीत को थोड़ा घमण्ड आ गया। अपने कई इंटरव्यूज में अभिजीत ने शाहरुख और सलमान जैसे बड़े सितारों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद से उनका करियर डगमगाना शुरू हो गया और उन्होंने अपना करियर खुद ही अपनी बातों से बर्बाद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Finished Their Own Career Vivek Oberoi Abhijeet Bhattacharya Fardeen Khan Shakti Kapoor Shiny Ahuja
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media

शक्ति कपूर
बॉलीवुड के फेमस विलेन शक्ति कपूर का अब से कुछ समय पहले तक बॉलीवुड में खूब सिक्का चला। चाहे कॉमेडी रोल हो या विलेन का शक्ति अपने हर किरदार में फबते हैं। लेकिन साल 2005 में शक्ति के ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट के इल्जाम लगे। जिसके बाद उनके करियर की नैय्या भी डूब गई।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Finished Their Own Career Vivek Oberoi Abhijeet Bhattacharya Fardeen Khan Shakti Kapoor Shiny Ahuja
शाइनी आहूजा - फोटो : Social Media

शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता शाइनी अहूजा का नाम भी अब इंडस्ट्री में नहीं लिया जाता है। शाइनी के ऊपर साल 2009 में अपनी नौकरानी के साथ रेप करने का इल्जाम लगा। जिसके बाद शाइनी को जेल हो गई औरउनका करियर पूरी तरह से डूब गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed