सब्सक्राइब करें

बिना हेलमेट बाइक चलाना इस अभिनेत्री को पड़ा भारी, भरना पड़ा जुर्माना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
fine on Taapsee Pannu for not wearing helmet during bike drive
तापसी पन्नू - फोटो : instagram: taapsee

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा अन्य चीजों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। इस बार वह जुर्माना भरने की वह से सुर्खियों में हैं। जुर्माना भरने की जानकारी तापसी पन्नू ने खुद दी है। तापसी पन्नू अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जुर्माना भरने की बात को कबूला है।

fine on Taapsee Pannu for not wearing helmet during bike drive
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। साथ ही तापसू पन्नी सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अक्सर खुलकर बोलती हैं। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर तापसी पन्नू पर जुर्माना लगाया गया है। इस बात को अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर बताया है। 

fine on Taapsee Pannu for not wearing helmet during bike drive
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह बाइक चलाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए तापसी पन्नू ने हेलमेट का जुर्माना भरने के बारे में बताया है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'यह तस्वीर कुछ समय पहले की है जब मुझे हेलमेट न पहनने को लेकर जुर्माना लगाया गया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

विज्ञापन
विज्ञापन
fine on Taapsee Pannu for not wearing helmet during bike drive
तापसी पन्नू - फोटो : file photo

तस्वीर में तापसी पन्नू डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तापसी पन्नू के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके उनकी तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं। तापसी पन्नू की इस तस्वीर पर कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
fine on Taapsee Pannu for not wearing helmet during bike drive
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें तापसी पन्नू की वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। 'रश्मि रॉकेट' की कहानी को नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन ने लिखी है। जबकि इस फिल्म का निर्देशन आकाश खुराना कर रहे हैं। 

पढ़ें: अभिनेत्री के अलावा बेहतरीन गायिका भी हैं तारा सुतारिया, जानें उनके बारे में ये खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed