{"_id":"5fb605688ebc3e276d6bb8fd","slug":"kiara-advani-has-high-hopes-on-indu-ki-jawani-and-jug-jugg-jeeyo-after-laxmii-kabir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: यहां समझिए क्यों टली ‘इंदु की जवानी’ की रिलीज, कियारा की ये है अब तक की पूरी कुंडली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara Advani: यहां समझिए क्यों टली ‘इंदु की जवानी’ की रिलीज, कियारा की ये है अब तक की पूरी कुंडली
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
इंदु की जवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघर खुलते ही रिलीज के लिए तैयार रही फिल्म ‘इंदु की जवानी’ की रिलीज डेट अब नए सिरे से तय हो रही है। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘लक्ष्मी’ ने ओटीटी पर पानी तक नहीं मांगा। अब फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के निर्माता इंतजार में हैं कि हालात सुधरें तो वह इस फिल्म का प्रचार प्रसार फिर से शुरू करें।
2 of 7
इंदु की जवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमाघरों के खुलने की संभावना देखते हुए जिन दो फिल्मों का प्रचार प्रसार सबसे पहले शुरू हुआ उनमें से फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के साथ फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ शामिल रही हैं। ‘सूरज पे मंगल भारी’ बीते रविवार को रिलीज हुई लेकिन फिल्म को देखने ज्यादा दर्शक पहुंचे नहीं। इसी के चलते कियारा आडवाणी की फिल्म के निर्माताओं ने अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।
3 of 7
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
हालांकि, कियारा आडवाणी पूरी कोशिश कर रही हैं कि किसी तरह वह लाइम लाइट में बनी रहें। वह इस समय राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ युवा अभिनेता वरुण धवन भी हैं। दोनों ने फिल्म से अपने अपने फर्स्ट लुक भी बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी किए। करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बन रही इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा के लिए आने वाले कुछ महीने लिटमस टेस्ट होने वाले हैं। उनका इतिहास रहा है कि हर एक अच्छी फिल्म के बाद उनके खाते में कोई न कोई ऐसी फिल्म जुड़ जाती है, जो उनके तेजी से बढ़ते करियर को ग्रहण लगा देती है। बतौर निर्माता अक्षय कुमार की फिल्म 'फगली' से छह साल पहले लॉन्च हुई कियारा को अक्षय के तब खास दोस्त रहे निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी रावत का किरदार दिया। कियारा की गाड़ी चल निकली लेकिन अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म 'मशीन' ने सारा गुड़ गोबर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा को इसके बाद करण जौहर ने सहारा दिया और एक सेमी पोर्न फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में उन्हें एक मादक अभिनेत्री के तौर पर पेश किया। इसका फायदा भी मिला और कियारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में महेश बाबू और राम चरण के साथ 'भारत आने नेनु' और 'विनया विधेया रामा' जैसी हिट फिल्में की। पिछला साल 'कबीर सिंह' के नाम रहा, जिसमें कियारा का काम ठीक ठाक रहा हालांकि मूल फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हीरोइन शालिनी पांडे जैसी तारीफें वह बटोर नहीं सकीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।