सिनेमा और टेलीविजन के बाद अब ओटीटी कारोबार में भी भारतीय दर्शकों ने अपनी अहमियत साबित कर दी है। डिजनी प्लस की सालाना कारोबारी बैठक में ये सामने आया है कि कंपनी के ओटीट प्लेटफॉर्म को भारत में हॉटस्टार से जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा हुआ है और पिछली तिमाही में कंपनी ने सबसे ज्यादा ग्राहक भारत से ही जुटाए। इसमें सबसे बड़ा हाथ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के प्रसारण का रहा। लेकिन, चालू तिमाही में कंपनी की ये तरक्की धीमी पड़ सकती है।
डिजनी प्लस की भारतीय उड़ान में ‘लक्ष्मी’ ने अटकाए रोड़े, इस तिमाही में तरक्की धीमी पड़ने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजनी प्लस की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर क्रिस्टीन मैकार्थी ने बताया कि कंपनी ने सितंबर में खत्म तिमाही तक तक दुनिया में सात करोड़ 37 लाख ग्राहक बना लिए हैं। और, इन ग्राहकों में एक बड़ा हिस्सा भारत का रहा, जहां उसे ये ग्राहक हॉटस्टार से मिले। पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के दौरान ओटीटी पर मनोरंजन सामग्री की खपत बढ़ी है और इस दौरान तमाम बड़ी छोटी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं लेकिन फिल्मों से ज्यादा फायदा डिजनी प्लस को भारत में क्रिकेट से मिला।
क्रिस्टीन ने बताया कि अब तक हॉटस्टार ने डिजनी प्लस को एक करोड़ 85 लाख ग्राहक दिए हैं। यह आंकड़ा उनके दुनिया भर में पूरे सब्सक्राइबर्स का एक चौथाई है। डिजनी प्लस हॉटस्टार ने अपनी सर्विस सितंबर महीने की शुरुआत में ही इंडोनेशिया में और इस महीने की शुरुआत में सिंगापुर में भी शुरू कर दी है।
डिजनी प्लस हॉटस्टार के सूत्रों के मुताबिक कंपनी की ये तरक्की चालू तिमाही में कम पड़ सकती है। इसकी बड़ी वजह अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के प्रसारण से ओटीटी के नए ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक न बढ़ना बताई जा रही है। बताते हैं कि इससे पहले दुनिया भर में लॉकडाउन के चलते डिजनी प्लस को अपनी फिल्मों का प्रोडक्शन रुकने और थीम पार्क्स बंद होने से जितना घाटा हुआ, वह सब उन्होंने भारत से ही पूरा कर लिया।
देश में डिजनी प्लस हॉटस्टार का सीधा मुकाबला नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो से है। मुकाबला सामग्री का सामग्री से है और बाकी ओटीटी के पास फिलहाल खेलों के सीधे प्रसारण की व्यवस्था नहीं है। प्राइम वीडियो ने इस बारे में पहल करते हुए पहली बार न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से समझौता किया है और भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के मैच इस बार प्राइम वीडियो पर देखे जा सकेंगे।
पढ़ें: जन्मदिन पर आदर जैन के साथ मालदीव्स पहुंचीं तारा सुतारिया, कपूर खानदान से है खास रिश्ता