फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइमलाइट से दूर रहते हैं अमिताभ बच्चन के भाई, देश-विदेश में कमाया खूब नाम, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Thu, 19 Nov 2020 10:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Nov 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Know everything About Amitabh Bachchan Brother Ajitabh Bachchan Family And Life
अजिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

पिछली सदी के महानायक कहे गए अमिताभ बच्चन को सिनेमा में 50 साल से ज्यादा का समय हो गया है। बिग बी आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। बच्चन परिवार के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। अमिताभ अपने पूरे परिवार पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ मुंबई के एक आलीशान बंगले 'जलसा' में रहते हैं।

Know everything About Amitabh Bachchan Brother Ajitabh Bachchan Family And Life
अजिताभ बच्चन - फोटो : Twitter- @MosesSapir

आज हम आपको बच्चन परिवार के एक और शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। वो शख्स हैं बिग बी के छोटे भाई अजिताभ बच्चन। अजिताभ अमिताभ से पांच साल छोटे हैं। उनका जन्म 18 मई, 1947 को इलाहाबाद में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर में हुआ था। 

Know everything About Amitabh Bachchan Brother Ajitabh Bachchan Family And Life
अजिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अपने बड़े भाई अमिताभ की तरह उन्होंने भी नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की है। अजिताभ बच्चन भारत के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। इससे पहले वो 15 साल तक लंदन में रहकर बिजनेस करते थे। उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know everything About Amitabh Bachchan Brother Ajitabh Bachchan Family And Life
अजिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अजिताभ की शादी रमोला से हुई है। वो एक सोशलाइट और बिजनेसवुमन हैं। उन्हें साल 2014 में एशियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। लंदन में उन्हें पार्टियों की शान कहा जाता था। साल 2007 में अजिताभ का परिवार भारत शिफ्ट हो गया। अजिताभ और रमोला के 4 बच्चे (बेटा भीम, तीन बेटियां नीलिमा, नम्रता, नैना) हैं। अजिताभ के बेटे भीम पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। बेटी नैना ने साल 2015 में एक्टर कुणाल कपूर से शादी की है।

विज्ञापन
Know everything About Amitabh Bachchan Brother Ajitabh Bachchan Family And Life
अजिताभ बच्चन

अमिताभ और अजिताभ सालों तक एक-दूसरे से दूर रहे लेकिन दोनों अपने-अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। लेकिन दोनों में बेहद प्यार और दोस्ती का रिश्ता है। कमाई की बात करें तो अजिताभ भी बिग बी से पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के शहंशाह की तरह वे भी लग्जरी लाइफ जीते हैं। लंदन में रहकर उन्होंने खूब दौलत और शोहरत कमाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed