फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता पर ट्रोल होते ही अक्षय ने उड़ेला दर्द, बोले- भारत के लिए देशप्रेम साबित करने की जरूरत नहीं

Fri, 03 May 2019 05:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 May 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar shared sorrow on social media over his Citizenship
Akshay Kumar - फोटो : social media
बीते दिनों लोक सभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान न करने की वजह से बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार काफी चर्चा में थे। कनाडा की नागरिकता होने की वजह से वह वोट नहीं डाल सके। इस मामले पर कई लोगों ने अक्षय कुमार की आलोचना की और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। अब इस पूरे मामले में अक्षय कुमार ने दुख जाहिर किया है और अपनी नागरिकता को लेकर सफाई दी है। 
Akshay Kumar shared sorrow on social media over his Citizenship
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट के द्वारा उन्होंने उन लोगों की बात का जवाब दिया है जो हर बार उनकी नागरिकता को लेकर सवाल करते हैं। अक्षय कुमार ने नोट में लिखा,'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है ? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और ना ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले सात सालों में कनाडा नहीं गया हूं।' 
Akshay Kumar shared sorrow on social media over his Citizenship
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने भारत के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए नोट में आगे लिखा,'मैं भारत में ही काम करता हूं और यहीं का करदाता भी हूं। जहां इन सालों में मुझे भारत को लेकर अपना प्यार साबित करने की कोई जरूरत नहीं पड़ी वहीं मैं इस बात से भी काफी निराश हूं कि मेरी नागरिकता वाले मुद्दे को बेवजह का विवाद बनाने की कोशिश की जाती रही है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar shared sorrow on social media over his Citizenship
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी नागरिका को बेवजह का विवाद मानते हुए अक्षय ने आगे कहा कि,' मेरी नागरिकता पर सवाल करना पूरी तरह से एक पर्सनल, लीगल, नॉन पॉलिटिकल मुद्दा है जो किसी के लिए भी मायने नहीं रखना चाहिए। आखिर में मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैं उन सभी मुद्दों पर अपनी तरफ से काम करता रहूंगा जो भारत को बेहतर और ताकतवर बनाने के लिए काफी हो।'
विज्ञापन
Akshay Kumar shared sorrow on social media over his Citizenship
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india
आपको बता दें कि जब से अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू किया है उन्हें नागरिकता जैसे कई पर मुद्दों पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार कई सालों से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले लोगों में शुमार रहे हैं। साल 2017-2018 में उन्होंने सबसे ज्यादा 30 करोड़ टैक्स दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में करीना कपूर के साथ फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed