अपनी दो फिल्मों ‘लक्ष्मी’ और ‘दुर्गामती’ की बैक टू बैक नाकामियों से उबरने की कोशिश कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार राजस्थान पहुंच चुके हैं। अपनी अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है और शूटिंग लोकेशन से अपना पहला फोटो भी गुरुवार को जारी कर दिया लेकिन इस पहली फोटो ने ही फिल्म का पहला ‘अपशकुन’ भी कर दिया है। इससे पहले जब फिल्म का फर्स्ट लुक उन्होंने जारी किया था, तब भी फिल्म में उनके नाम और उनके गेट अप को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब बातें लिखी थीं।
बाएं हाथ में ‘कलावा’ बांधे नजर आए अक्षय कुमार, फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की लोकेशन से साझा किया पहला फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार के लिए साल 2021 काफी निर्णायक माना जा रहा है। उनकी चार फिल्में ‘सूर्यवंशी’, ‘बेलबॉटम’, ‘अतरंगी रे’ और ‘पृथ्वीराज’ पूरी हो चुकी हैं। फिल्म निर्माण कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट समझ नहीं पा रही कि वह उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ पहले रिलीज करे या फिर रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’। रणवीर की ब्रांड वैल्यू नए साल में भी टॉप पर बनी हुई है जबकि अक्षय कुमार की पिछली फिल्म सुपरफ्लॉप होने के चलते सिनेमाघरों में उनकी फिल्म लाने को रिलायंस की वितरण टीम रिस्की मान रही है। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी अक्षय के लिए कम रिस्की नहीं है।
पहले की प्लानिंग के हिसाब से अक्षय की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ साउथ की हिट फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक के तौर पर बननी थी लेकिन फिर दोनों फिल्मों के निर्माताओँ के बीच बात बनी नहीं और ‘बच्चन पांडे’ के लिए इसके लेखक निर्देशक फरहाद सामजी ने बिल्कुल नई फिल्म लिख डाली। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान हो गया था बाद में इसके आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से टकराने का हवाला देकर इसकी रिलीज डेट जनवरी 2021 की गई। कहा गया कि इसके लिए आमिर ने खास तौर से अनुरोध भी किया।
लेकिन फिल्म ‘बच्चन पांडे’ जैसा कि इसके नाम से जाहिर है चुलबुल पांडे जैसे किसी दबंग ब्राह्मण की कहानी मानी जा रही है और इसके पहले एलान के वक्त अक्षय के फिल्म के फर्स्ट लुक में जनेऊ न पहनने को लेकर काफी बवाल मच चुका है। तब लोगों ने कहा था कि अक्षय कुमार का ये लुक दक्षिण के किसी किरदार जैसा तो दिखता है लेकिन हिंदी हृदय प्रदेश (हिंदी हार्टलैंड) में कोई पांडे ऐसी वेशभूषा धारण नहीं करता।
अब फिल्म की शूटिंग में शामिल होने के बाद अक्षय कुमार ने एक और फोटो गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर जारी की है। इसमें फिल्म के क्लैप बोर्ड के साथ अक्षय भी दिख रहे हैं। सिर पर लाल फटका बांधे अक्षय इस फोटो में अपनी शर्ट के बटन खोले नजर आ रहे हैं। सीना क्लीनशेव किया हुआ है। पेट थोड़ा सा बढ़ा दिख रहा है और गले में उनके तमाम सारी चेन लटक रही हैं। दाहिने हाथ में ब्रेसलेट और अंगूठियां हैं और बाएं हाथ में बंधा है हिंदुओं में यज्ञ, पूजन आदि के बाद यजमान की रक्षा के लिए पुरोहित द्वारा बांधा जाने वाला कलावा। यह कलावा अथवा रक्षा सूत्र हमेशा दाहिने हाथ में ही बांधा जाता है लेकिन फिल्म के स्टाइलिश ने संभवत: अज्ञानता के चलते इसका ध्यान नही दिया।