{"_id":"619b77bdb05cd01149660439","slug":"akshay-kumar-shares-old-memories-with-ajay-devgan-on-his-30-years-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: एक्टिंग में 30 साल पूरे होने पर अक्षय ने अजय देवगन को याद दिलाए खास पल, लिखा- वो भी क्या दिन थे यार...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: एक्टिंग में 30 साल पूरे होने पर अक्षय ने अजय देवगन को याद दिलाए खास पल, लिखा- वो भी क्या दिन थे यार...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 22 Nov 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार-अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन के बॉलीवुड में 30 वर्ष पूरे होने पर साथी कलाकार अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की लेटेस्ट फिल्म सूर्यवंशी के एक सीन की फोटो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है। बता दें कि अजय देवगन का अपने साथी कलाकारों के साथ हमेशा से ही अच्छा रिश्ता रहा है। अक्षय कुमार ने भी उनके साथ ही 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यु किया था। तब से लेकर आज तक दोनों के संबंध मधुर हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन
- फोटो : Instagram
सोमवार को अक्षय ने अपनी और अजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे याद हैं वो दिन जब हम बिल्कुल नए थे। उस वक्त तुम्हारे पिताजी हमें ट्रेनिंग देते थे। मैं और तुम साथ-साथ जुहु बीच पर मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते थे। क्या दिन थे यार...।
3 of 5
Phool Aur Kaante
- फोटो : social media
अक्षय ने आगे लिखा कि देखते ही देखते 'फूल और कांटे' (अजय की पहली फिल्म) को रिलीज हुए 30 साल बीत गए। वक्त बीत जाता है, दोस्ती अपनी जगह पर बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फूल और कांटे, सौगंध
- फोटो : Social Media
बता दें कि अपने पिता वीरू देवगन के सपने को पूरे करने के उद्देश्य से 22 नवंबर 1991 को दो मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर अजय देवगन ने बड़े पर्दे पर एंट्री मारी थी। एक वो वक्त था जब देश में हर नौजवान उनकी तरह दो बाइकों पर सवार होकर अजय बनना चाहता था और एक आज का वक्त है जब अजय बॉलीवुड में 30 साल बिता चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
फूल और कांटे में अजय देवगन की एंट्री
बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखने वाले अजय ने समय के साथ साथ नए गुर सीखे और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व अन्य भूमिका में सिनेमा जगत में योगदान दिया। इन 30 वर्षों में उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया, दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए और कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।