फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में शूट हुई पहली शॉर्ट फिल्म रिलीज, अक्षय ने समझाया ऐसे दें कोरोना को मात

Tue, 02 Jun 2020 08:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 02 Jun 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Short Film on Coronavirus Awareness After Lockdown or Unlock Relesed
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद तमाम फिल्मों और धारावहिकों की शूटिंग बंद कर दी गई थी। लेकिन लॉकडाउन के बीच ही बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार ने एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर ली थी। जो अब सामने आ गई है। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने लोगों को समझाया है कि अनलॉक होने के बाद घर से कैसे निकलें या ऑफिस जाना हो तब क्या क्या सावधानियां बरती जाएं और कैसे कोरोना को मात दी जाए।

Akshay Kumar Short Film on Coronavirus Awareness After Lockdown or Unlock Relesed
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

दरअसल लॉकडाउन को अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है। जिसके चलते सरकार भी लोगों को सावधानियों के साथ काम पर लौटने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं। अक्षय ने आर बाल्की के निर्देशन में बनी एक शॉर्ट फिल्म के जरिए लोगों को सावधानियों के साथ काम पर लौटने का मैसेज दिया गया है।

Akshay Kumar Short Film on Coronavirus Awareness After Lockdown or Unlock Relesed
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

इस शॉर्ट फिल्म को पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए साझा किया है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में अक्षय कुमार गांव के लड़के बबलू के किरदार में हैं। जो अनलॉक होने के बाद मास्क पहनकर अपने काम पर जा रहा है। तभी उसके गांव के मुखिया उसे ये कहकर रोकते हैं कि महामारी अभी फैली हुई है, कहां टहलने जा रहा है। तभी बबलू उन्हें समझाते हुए कहता है कि वो टहलने नहीं जा रहा, बल्कि काम पर वापस जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Short Film on Coronavirus Awareness After Lockdown or Unlock Relesed
मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अक्षय लोगों को नसीहत भी देते हैं कि उन्हें काम करने के दौरान किस बात का ध्यान रखना चाहिए। अक्षय कहते हैं कि अगर हम हमेशा मास्क पहनकर रखें, हाथ धोते रहें और एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें तो इस बीमारी से बच सकते हैं। इस वीडियो में केवल दो ही कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही शॉर्ट फिल्म को महज 3 घंटे में शूट कर लिया गया था।

विज्ञापन
Akshay Kumar Short Film on Coronavirus Awareness After Lockdown or Unlock Relesed
मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बीच ही की गई थी। लॉकडाउन के पहले जहां शूटिंग के लिए 60-70 लोग क्रू मेंबर्स के रूप में जाया करते थे। वहीं इस शूटिंग के दौरान केवल 20 लोग ही शूटिंग के लिए मौजूद रहे थे। शॉर्ट फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। तो वहीं इसके निर्माता अनिल नायडू हैं। बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग 25 मई को कमालिस्तान स्टूडियो में हुई थी। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं।

पढ़ें: NCC की यूनिफॉर्म में ये हैं टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री, आप पहचान पाए क्या?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed