फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री ने जहर खाकर की आत्महत्या, रोते हुए वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड को बताया धोखेबाज

Tue, 02 Jun 2020 07:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 02 Jun 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Kannada Cinema commit suicide when she found her boyfriend cheat her
कन्नड़ अभिनेत्री चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री चंदना ने आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी से पहले उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया था। 29 साल की चंदना ने 28 मई को बंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या की। खुदकुशी करने से पहले उन्होंने एक सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड और परिवार वालों को भी भेजा था। 

Kannada Cinema commit suicide when she found her boyfriend cheat her
अभिनेत्री चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में चंदना ने ब्वॉयफ्रेंड दिनेश पर धोखा देने और उनसे शादी न करने का आरोप लगया था। उन्होंने वीडियो में यह सारी बातें कहीं। वीडियो मिलने के बाद अभिनेत्री के परिवारवालों ने उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों को इस बारे में बताया, जिसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चंदना को मृत घोषित कर दिया।

Kannada Cinema commit suicide when she found her boyfriend cheat her
अभिनेत्री चंदना और दिनेश - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि चंदना बीते कुछ सालों से दिनेश को डेट कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने दिनेश से बहुत बार शादी करने की बात की, लेकिन वह हमेशा उन्हें टालता रहा। अभिनेत्री ने साझा किए सेल्फी वीडियो में यह भी आरोप लगाया था कि दिनेश उन्हें धोखा दे रहा है। वह उनके अलावा किसी और लड़की के साथ भी रिश्ते में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada Cinema commit suicide when she found her boyfriend cheat her
अभिनेत्री चंदना और दिनेश - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदना ने यह वीडियो बनाकर अपने दोस्तों, ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार और अपने परिवारवालों को भेजा। वहीं चंदना के पिता ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि है चंदना और दिनेश बीते पांच साल से रिश्ते में थे और इस बारे में हम जानते थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश ने चंदना से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद से ही वह चंदना का नजरअंदाज करने लगा था। 

विज्ञापन
Kannada Cinema commit suicide when she found her boyfriend cheat her
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि हाल ही में 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने भी आत्महत्या की थी। लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही प्रेक्षा मुंबई से अपने घर इंदौर लौटी थीं। उनके पास कोई काम नहीं था। लॉकडाउन ने उनकी मुसीबतें और बढ़ा दीं। मानसिक तनाव की वजह से प्रेक्षा ने अपनी जान दे दी थी। 

पढ़ें: First Horror Movie: आजादी के बाद ये थी भारत की पहली बॉलीवुड हॉरर फिल्म, 'महल' में भटकती थी 'कामिनी' की रूह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed