फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Horror Movie: आजादी के बाद ये थी भारत की पहली बॉलीवुड हॉरर फिल्म, 'महल' में भटकती थी 'कामिनी' की रूह

Tue, 02 Jun 2020 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 02 Jun 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
first horror movie in india Mahal was the first bollywood horror film after freedom from British rule
आजादी के बाद भारत में पहली हॉरर फिल्म- महल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड का सिक्का सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोलता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। ऐसी बहुत सी हिंदी फिल्में रही हैं जिन्होंने देश- विदेश में अपनी छाप छोड़ी। हिंदी सिनेमा की शुरुआत 1912 के बाद हुई थी। हमारा देश साल 1947 में आजाद हुआ था। आजादी से पहले और बाद के सिनेमा में काफी फर्क रहा है। आजादी से पहले के सिनेमा में ब्रिटिश लोगों का कहीं न कहीं से जुड़ाव रहता था, लेकिन भारत के आजाद होने के बाद दिग्गज निर्देशकों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाईं। 

first horror movie in india Mahal was the first bollywood horror film after freedom from British rule
महल - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड में अब तक कॉमेडी, रोमांटिक, एक्शन, बायोपिक और थ्रिलर जैसे कई शानदार जॉनर्स पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब ख्याती बटोरी। आज हम आपको भारत के आजाद होने के बाद की पहली हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे। ब्रिटिश हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत की पहली हॉरर फिल्म महल थी। यह फिल्म साल 1949 में आई थी। 

first horror movie in india Mahal was the first bollywood horror film after freedom from British rule
महल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म महल में दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार और अभिनेत्री मधुबाला मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक कमाल अमरोही ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जिसका नाम कामिनी (मधुबाला) होता है। कामिनी अपने प्रेमी का लंबे समय से महल में इंतजार कर रही होती है, लेकिन प्रेमी की नाव पानी में डूब जाती है और वह मर जाता है। उसके कुछ दिन बात इंतजार करते हुए कामिनी महल में दम तोड़ देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
first horror movie in india Mahal was the first bollywood horror film after freedom from British rule
फिल्म- महल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय बाद हरि शकंर (अशोक कुमार) उस महल में रहने आता है। जिसके बाद उसको कामिनी की पूरे महल में आवाज सुनाई देने लगती है। हरि शकंर कामिनी की आवाज सुनकर उसको चारों को ढूंढने लगता है। इस तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म महल को साल 1949 बड़े पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में खेमचंद प्रकाश ने संगीत दिया था। फिल्म महल से कई लोगों ने नाम कमाया। यह फिल्म बतौर निर्देशक कमाल अमरोही की डेब्यू फिल्म थी।

विज्ञापन
first horror movie in india Mahal was the first bollywood horror film after freedom from British rule
फिल्म- महल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म महल से बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को असली पहचान मिली थी। इस फिल्म में लता मंगेशकर ने 'आएगा आनेवाला' गाने में अपनी आवाज दी। यह गाना अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्माया गया था। अपने समय में 'आएगा आनेवाला' गाने ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस गाने के बाद लता मंगेशकर की आवाज को पसंद करने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती चली गई। 

पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के निर्देश से बॉलीवुड में खलबली, इफ्टडा की बुजुर्ग कलाकारों को अनुमति देने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed