घर में छोरा, शहर में ढिंढोरा वाली कहावत तो आपने सुनी होगी। ये कहावत इन दिनों फीचर फिल्म निर्देशन की तैयारियों में लगीं मिसेज कश्यप पर फिट बैठ रही है। नहीं, मिसेज अनुराग कश्यप नहीं, वह तो कब का पिया का घर छोड़ चुकी हैं। बात यहां हो रही है मिसेज ताहिरा कश्यप की जो फीचर फिल्म बनाने के लिए यहां वहां धक्के खा रही हैं और घर में बैठे सुपरस्टार पति पर ध्यान ही नहीं दे रहीं। हालांकि ऐसा है नहीं। ताहिरा का मानना है कि आयुष्मान को अपनी फिल्म का हीरो बनाने से पहले उनको काफी कुछ सोचना और करना है।
समझिए कि ताहिरा क्यों गुनगुना रही हैं, तुम्हें अपना साथी बनाने से पहले मेरी जान मुझको बहुत सोचना है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के शानदार युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपने निर्देशन में आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्म बनाना चाहती हैं। लेकिन, वह चाहती हैं कि आयुष्मान जैसे एक बड़े अभिनेता को निर्देशित करने से पहले वह अपने आपको निर्देशन की दुनिया में स्थापित कर इस लायक बना लें कि वह बिना किसी हिचकिचाहट के आयुष्मान को निर्देशित कर सकें। क्योंकि अभिनय के लिहाज से आयुष्मान खुराना को वह अपने से बहुत सीनियर मानती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान खुराना के बारे में कहा, 'मैं एक शानदार कलाकार को निर्देशित करने के लिहाज से उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी। उन्होंने अपने आप को एक कलाकार के तौर पर बहुत ही शानदार तरीके से स्थापित किया है। वहीं दूसरी तरफ वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के मामले में मुझसे काफी सीनियर भी हैं। इसलिए, मुझे उनके साथ कुछ फिल्में बनाने के लिए पहले खुद को उन्हें निर्देशित करने लायक बनाना होगा।'
ताहिरा और आयुष्मान पति पत्नी भी हैं। इस रिश्ते में होने के नाते ताहिरा का कहना है कि सेट पर जाने से पहले उन दोनों को पहले सेट के बाहर ही काम करना होगा। ताहिरा कहती हैं, 'मुझे नहीं पता कि एक साथ काम करते हुए हम कैसा बर्ताव करेंगे? क्योंकि हम एक पति पत्नी भी हैं। इसलिए, मुझे नहीं पता कि सेट पर स्थिति कैसी होगी? हम दोनों का झगड़ा होगा या फिर हम दोनों आपस में बातचीत करके निर्देशक और अभिनेता जैसा माहौल पैदा कर पाएंगे। इसके लिए हम दोनों को पहले सेट के बाहर ही बात करनी होगी।'
ताहिरा कश्यप को अब तक आयुष्मान खुराना की पत्नी के रूप में ही जाना जाता है। हालांकि उन्होंने 'टॉफी' और 'पिन्नी' जैसी शॉर्ट फिल्में बनाकर अपने आपको एक सफल निर्देशक साबित करने की कोशिश की है और उन्होंने पर्दे पर अपनी प्रतिभा को दिखाया है। ताहिरा एक फीचर फिल्म 'शर्माजी की बेटी' का निर्देशन करने की कोशिश में भी काफी समय से लगी हुई हैं जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के रूप में माधुरी दीक्षित को लिया था। हालांकि, फिल्म का बजट कम होने की वजह से माधुरी दीक्षित यह फिल्म छोड़ चुकी हैं।
पढ़ें: 40 पार कर चुकीं इन अभिनेत्रियों के लिए जैसे उम्र थम सी गई, खूबसूरती में देती हैं टक्कर