फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म से पॉपुलर हुई थी राजेश खन्ना की ये बेटी, अब मैगजीन की एडिटर बन कमा रही पैसे

Mon, 31 Jul 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar sister in law rinke khanna unrecognizable in photos
रिंकी खन्ना

फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जब तक जिंदा रहे, खबरों में छाए रहे। राजेश खन्ना के बाद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार काफी चर्चा में रहते हैं। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी कभी-कभी इवेंट में नजर आ जाती हैं। लेकिन इस परिवार का एक सदस्य है जो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर है। 

akshay kumar sister in law rinke khanna unrecognizable in photos
रिंकी खन्ना

ये सदस्य राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना हैं। रिंकी ने 17 साल पहले फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से डेब्यू किया था। इसके बाद रिंकी फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में नजर आईं। इस फिल्म में रिंकी ने गोविंदा के साथ काम किया था। 

akshay kumar sister in law rinke khanna unrecognizable in photos
रिंकी खन्ना

रिंकी तमिल फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में रिंकी का सिक्का नहीं चला। बॉलीवुड में रिंकी का करियर सिर्फ 4 साल तक रहा। उनकी आखिरी फिल्म 'चमेली' साल 2003 में आई थी। रिंकी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 4 फिल्में की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar sister in law rinke khanna unrecognizable in photos
रिंकी खन्ना

बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी इंग्लिश और हिंदी में प्‍ले किया करती थीं। रिंकी का असली नाम Rinkle था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम से L हटा दिया। इससे अब उनका नाम रिंकी हो गया। साल 2003 में रिंकी की मुलाकात इंडस्ट्रलिस्‍ट समीर सरन से हुई थी। फिलहाल रिंकी एक यूथ मैगजीन की ‌एडिटर भी हैं। 

विज्ञापन
akshay kumar sister in law rinke khanna unrecognizable in photos
रिंकी खन्ना

समीर से मिलने के बाद रिंकी की जिंदगी ही बदल गई। कुछ समय डेट करने के बाद रिंकी ने समीर से शादी कर ली। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई। उसके कुछ साल बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपने पति के साथ लंदन में सेटल हो गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed