बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार आमतौर पर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह नहीं बल्कि उनके बेटे आरव चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान अक्षय के साथ पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटा आरव और छोटी बेटी नितारा थी।
{"_id":"5b587bb74f1c1bde6d8b45b9","slug":"akshay-kumar-spot-with-family-at-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा अक्षय कुमार से भी ज्यादा लंबे चौड़े हैं बेटे आरव, सबूत हैं ये तस्वीरें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा अक्षय कुमार से भी ज्यादा लंबे चौड़े हैं बेटे आरव, सबूत हैं ये तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
आरव कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
aarav and twinkle
इन तस्वीरों में जो सबसे खास बात देखने को मिली वह अक्षय के बेटे आरव की थी। आरव फिलहाल 16 साल के हैं और वो जुहू स्थित एकॉले मोंडिअले वर्ल्ड स्कूल
से पढ़ाई कर रहे हैं। आरव इन तस्वीरों में अपने पिता की तरह ही लंबे और हैंडसम नजर आ रहे थे। इस दौरान वह स्टार किड होने के बावजूद बेहद शांत और कूल नजर आए।
से पढ़ाई कर रहे हैं। आरव इन तस्वीरों में अपने पिता की तरह ही लंबे और हैंडसम नजर आ रहे थे। इस दौरान वह स्टार किड होने के बावजूद बेहद शांत और कूल नजर आए।
aarav with twinkle
16 साल के आरव दूसरे स्टार किड्स की तरह ही फेमस और आए दिन अपनी पार्टियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर जब कैमरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने अपना चेहरा इस बार छुपाया नहीं बल्कि मीडिया को अपना काम आराम से करने दिया। हालांकि यह बात वह जानते थे कि इस बार वह कोई लेट नाइट पार्टी नहीं बल्कि फैमली के साथ छुट्टियां बनाकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aarav with akshay
आरव के बारे में एक रोचक बात यह है कि वह पिता कि तरह की मार्शल आर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं और चार साल की उम्र से ही वो इसकी प्रेक्टिस करते रहे हैं। वो कुडो ओकिनावा और गुजो रयू कराटे डो में फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपने कपड़े और खिलौने दान में दे दिया करते हैं।
विज्ञापन
gold
अक्षय कुमार के बारे में बात कि जाए तो वह फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में वह भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर के रूप में दिखेंगे। इसके अलावा वह ‘केसरी’ समेत कुछेक फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।