सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नौ दिनों में 100 करोड़ी बनने के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, दूसरे शनिवार को इतना हुआ कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 25 Apr 2026 09:25 PM IST
सार

Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ एक हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब फिल्म के नौवें दिन की कमाई सामने आई है। जानिए कैसा रहा कलेक्शन…

विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9 Vs Ginny Wedss Sunny 2 And Michael Dhurandhar 2
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। एक हफ्ता पूरा कर चुकी फिल्म के अब 9वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। जानिए 9वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

Trending Videos
Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9 Vs Ginny Wedss Sunny 2 And Michael Dhurandhar 2
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

नौवें दिन की कमाई
‘भूत बंगला’ के नौवें दिन की कमाई सामने आई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने 9वें दिन 8.52 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। संभव है कि देर रात तक ये आंकड़ा बदल जाए। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 9 दिनों में 98.67 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। ‘भूत बंगला’ अब 100 करोड़ के माइलस्टोन से कुछ ही कदम दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9 Vs Ginny Wedss Sunny 2 And Michael Dhurandhar 2
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

  • ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
  • हालांकि, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को भी ‘भूत बंगला’ को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ रुपए छाप डाले।
  • चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई है और महज 6.75 करोड़ रुपए तक ही हो पाई है।
  • पांचवें दिन फिल्म की कमाई मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 9.28 करोड़ रुपए रही।
  • जबकि छठे दिन फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरकर 7.26 करोड़ रुपए ही रहा।
  • सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपए कमाने के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • आठवें दिन ‘भूत बंगला’ ने 5.75 करोड़ रुपए रुपए की कमाई की।
  • अब नौवें दिन फिल्म का कलेक्शन अभी तक 8.52 करोड़ रुपए हो गया है।
Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9 Vs Ginny Wedss Sunny 2 And Michael Dhurandhar 2
नई फिल्मों के बीच भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

नई फिल्मों की रिलीज के बाद कमाई पर पड़ेगा असर
‘भूत बंगला’ के सामने कुछ नई रिलीज फिल्में भी बनी हुई हैं। इनमें ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ और 'माइकल' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ अभी भी बनी हुई है। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने शनिवार को दूसरे दिन 44 लाख रुपए जुटा पाए हैं। जबकि ‘माइकल’ ने दूसरे दिन शनिवार को 4.43 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। वहीं ‘धुरंधर 2’ भी अभी तक बनी हुई है। हालांकि, इन नई और पुरानी फिल्मों के बावजूद ‘भूत बंगला’ ने आज शनिवार को अच्छी कमाई की है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9 Vs Ginny Wedss Sunny 2 And Michael Dhurandhar 2
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।

‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed