फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhushan Kumar: अक्षय संग अब दिल्ली में जमेगी ‘अतरंगी रे’ की महफिल, टी सीरीज का ये है नया चौका

Thu, 09 Dec 2021 02:40 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Film Atrangi Release Promotion By T Series Manager Bhushan Kumar in delhi
टी-सीरीज प्रबंधक भूषण कुमार करेंगे फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन - फोटो : amar ujala mumbai
टी सीरीज की पिछली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल अच्छा नहीं रहा। अब इस महीने कंपनी की दो बड़ी फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अतरंगी रे’ रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों तक ठीक से पहुंचाने, इन फिल्मों की कहानियों से देश की नई युवा पीढ़ी को परिचित कराने और इनकी मार्केटिंग व प्रचार अच्छे से करने का बीड़ा टी सीरीज के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने खुद संभाल लिया है। इसके चक्कर में भूषण की इन दिनों मुंबई और दिल्ली की ट्रिप खूब हो रही हैं। गुरुवार को उनके फिर दिल्ली में रहने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रचार के लिए फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस कर रहे अक्षय कुमार भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं।




 
Akshay Kumar Starrer Film Atrangi Release Promotion By T Series Manager Bhushan Kumar in delhi
टी सीरीज के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार - फोटो : amar ujala mumbai

भूषण कुमार की गिनती हिंदी सिनेमा के व्यस्ततम निर्माताओं में से होती रही है। उनकी कंपनी की फिल्मों की मार्केटिंग और प्रचार का काम लंबे समय तक देखते रहे विनोद भानुशाली ने टी सीरीज छोड़कर अपनी खुद की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज बना लिया है। ऐसे में अब अपनी कंपनी की फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने का पूरा दारोमदार भूषण ने खुद अपने ऊपर ले लिया है।

Akshay Kumar Starrer Film Atrangi Release Promotion By T Series Manager Bhushan Kumar in delhi
bhushan kumar - फोटो : amar ujala mumbai

गुरुवार से पहले भी भूषण कुमार बीते दिनों दिल्ली में ही थे। बताते हैं कि वह दिल्ली में एक साथ चार चार फिल्मों का काम देख रहे थे और इसके चक्कर में वह कई बार तो चंद घंटों की नींद ही ले पाए। उनकी बहुचर्चित फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रेस शो दिल्ली में गुरुवार की शाम ही होना है। इस फिल्म के प्रचार के लिए प्रज्ञा कपूर, निर्देशक अभिषेक कपूर और आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर के साथ भूषण कुमार ने भी काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Film Atrangi Release Promotion By T Series Manager Bhushan Kumar in delhi
सारा अली खान, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार - फोटो : amar ujala mumbai

इसके बाद बारी है 'अतरंगी रे' की। इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और इसके कलाकारों धनुष, अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ भी भूषण लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। फिल्म हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है लेकिन इस फिल्म का ओटीटी पर चलना भी बहुत जरूरी है। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘जीरो’ के बाद ये अगली फिल्म है। अक्षय को भी अपनी पिछली ओटीटी फिल्म ‘लक्ष्मी’ के दाग इस फिल्म से धोने हैं। भूषण कुमार की एक और फिल्म की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' के सेट्स का दौरान करने के दौरान भूषण ने इस फिल्म के लिए भी जरूरी इनपुट्स इसकी टीम को दिए हैं। टी सीरीज की एक और फिल्म रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म भी दिल्ली में ही शूट हो रही है।
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Film Atrangi Release Promotion By T Series Manager Bhushan Kumar in delhi
bhushan kumar - फोटो : amar ujala mumbai

अपनी इन व्यस्तताओं के बारे में भूषण कुमार कहते हैं, "मुझे फिल्म मेकिंग के हर पहलू में शामिल होना पसंद है क्योंकि प्रत्येक चरण में एक अलग रोमांच होता है। अभिनेताओं के साथ आइडिया पर काम करने से लेकर स्क्रिप्ट बनने, शूटिंग लोकेशंस पर जाने और रिलीज़ के करीब प्रचार गतिविधियों में शामिल होने का मैं भरपूर आनंद लेता हूं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed