अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म केसरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी कायम है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म की कमाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो चुका है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'केसरी', इन दो फिल्मों को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण ने जानकारी शेयर करते हुए लिखा 'दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केसरी का जलवा अभी भी कायम है।' फिल्म देशभर में 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इसे विदेशों में 600 स्क्रीन मिले है। यह करण जौहर के फिल्म बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले तैयार हुई है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।
Across the globe, #Kesari is holding strong!!@akshaykumar @ParineetiChopra @SinghAnurag79 @apoorvamehta18 @SunirKheterpal @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms @iAmAzure @ZeeStudios_ pic.twitter.com/zV5T0xQJyO
फिल्म केसरी की कहानी बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। फिल्म में 21 सिख 10 हजार अफगानी सेना से लोहा लेते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि ऐतिहासिक तौर पर यह अब तक की सबसे कठिन लड़ाई है। फिल्म में अक्षय कुमार के रोल की बात करें तो वह हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ फिल्म आलोचकों की भी वाहवाही मिली है।
Bringing the bravest battle from the chapters of history to the big screens. #Kesari - https://t.co/6IZUL8iV6Vhttps://t.co/QDWW8irlDJ@akshaykumar @ParineetiChopra @SinghAnurag79 @karanjohar @apoorvamehta18 @SunirKheterpal #CapeOfGoodFilms @iAmAzure @ZeeStudios_ #RangDeKesari pic.twitter.com/7xChh4ZnvL
अक्षय कुमार के अपोजिट पहली बार अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को कास्ट किया है। फिल्म में वह ईशर सिंह की पत्नी के किरदार में हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार दो फिल्में नोटबुक और जंगली भी सिनेमाघरों में लगी थीं। बाजवूद इसके केसरी की कमाई पर इन फिल्मों का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया।
फिल्म नोटबुक सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी हैं। इसमें उन्होंने दो नये कलाकारों जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म जंगली में अभिनेता विद्युत जामवाल हैं जिसका निर्देशन चक रसेल ने किया है। इससे पहले वह 'द मास्क' और ''द स्कॉर्पियन किंग' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।