बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान ने फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्म 'दबंग 3' की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म के पहले शूट के लिए वह अपने जन्म स्थान इंदौर पहुंच चुके हैं। इस बात की जानकारी सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो में वह छोटे भाई अरबाज खान के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में खुद सलमान और अरबाज यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कल यानी 1 अप्रैल को वह फिल्म 'दबंग-3' के पहले शूट का उद्घाटन करेंगे।
'दबंग-3' की शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे सलमान खान, पहला शूट कल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में सोमवार से फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की।
Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazSkhan pic.twitter.com/JO9pH1X7Rf
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडव में 20 दिन तक शूटिंग चलेगी। प्रभु देवा बीते शनिवार की रात ही यहां पहुंच गए थे। सुबह उठकर वह महेश्वर घाट पहुंचे और शूटिंग की लोकेशन की तलाश की। खबर है कि महेश्वर के नर्मदा तट पर फिल्म की शूटिंग होनी है। इसमें अहिल्या किला परिसर भी शामिल है जहां 1 से 7 अप्रैल तक फिल्म के कुछ सीन शूट किए जाएंगे।
प्रभु देवा ने महेश्वर के अलावा फिल्म की शूटिंग के लिए मांडव को भी चुना है। इस संदर्भ में उन्होंने वहां के थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की। इन जगहों पर फिल्माए गए सीन के लिए सलमान, अरबाज, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज पाहवा भी यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह इंदौर के किसी होटल में ठहरेंगे।
गौरतलब है कि 'दबंग-3' से पहले इस साल ईद के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग एक महीने पहले ही खत्म हुई है और इसकी एंडिटिंग पर काम चल रहा है। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि 'दबंग-3' इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।