साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक का जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 244 करोड़ 06 लाख रुपये की कमाई की थी। अब फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की एक और कामयाबी के बारे में बताया है।
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी...' ने कर दिखाया ये बड़ा कारनामा, अब यहां दर्ज हुआ नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरण के फिल्मी आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'उरी' हिंदी सिनेमा के इतिहास की अब तक की 10वीं सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। यह फिल्म इस साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में लगी थी। फिल्म का बजट केवल 45 करोड़ रुपये के तकरीबन था। तरण के मुताबिक उरी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में आ खड़ी हुई है।
तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म 'उरी.. धूम-3, सुल्तान, पद्मावत, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, पीके, संजू, दंगल और बाहुबली-2 से पीछे है। गौरतलब है कि एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म बाहुबली-2 का हिंदी वर्जन इतिहास की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
#Uri biz at a glance...
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 31, 2019
Week 1: ₹ 71.26 cr
Week 2: ₹ 62.77 cr
Week 3: ₹ 37.02 cr
Week 4: ₹ 29.34 cr
Week 5: ₹ 18.74 cr
Week 6: ₹ 11.56 cr
Week 7: ₹ 6.67 cr
Week 8: ₹ 3.83 cr
Week 9: ₹ 1.63 cr
Week 10: ₹ 95 lakhs
Week 11: ₹ 29 lakhs
Total: ₹ 244.06 cr
India biz.
बता दें कि फिल्म उरी का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। फिल्म टिकट खिड़की पर गली ब्वॉय, टोटल धमाल, लुकी छिपी और केसरी आने के दौरान भी काबिज रही। फिल्म उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले पर आधारित थी। फिल्म का एक डायलॉग 'हाउ इज द जोश' अभी तक सुर्खियां बटोर रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
वहीं, इस फिल्म से अभिनेता विक्की कौशल रातोंरात सुपरस्टार बन गए हैं। ऐसे में उनके पास अब कई फिल्मों के ऑफर और टीवी विज्ञापन भी आए हैं। अब एक बड़ी बायोपिक में नजर आएंगे। इससे पहले अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनके काम को सराहा गया था। फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आए थे। रणबीर ने अभिनेता संजय का दत्त का किरदार बखूबी निभाया था।