फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ढलती उम्र' के साथ अमिताभ बच्चन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं, इस बात पर जताया अफसोस

Sun, 31 Mar 2019 05:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share his feeling on social media photos viral
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं । समय-समय पर वो अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हैं । हाल ही में बिग बी ने टि्वटर अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्हें अब किस चीज का अफसोस है । 
amitabh bachchan share his feeling on social media photos viral
amitabh bachchan
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन सफेद धोती और सफेद शर्ट के साथ गमछा डाले नजर आ रहे हैं । इसके अलावा उन्होंने पैरों में स्पोर्ट्स शूज पहने हैं । इस देसी लुक के साथ बिग बी ने लिखा, 'ढलती उम्र के साथ एक चीज का अफसोस हमेशा रहता है कि 'तू', बुलाने वाले कम होते जाते हैं।'
amitabh bachchan share his feeling on social media photos viral
amitabh bachchan
ये तस्वीरें किसी फिल्म के सेट की हैं लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म कौन सी है । अमिताभ का ये अंदाज वाकई उनकी ढलती उम्र की तरफ इशारा कर रहा है। 76 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन उसी गर्मजोशी के साथ काम कर रह हैं । हाल ही में उनकी फिल्म 'बदला' रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share his feeling on social media photos viral
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आईं थी । फिल्म में दोनों एक्टर्स ने दमदार परफॉर्मेंस दी । 'बदला' ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की। वहीं इससे पहले अमिताभ बच्चन की रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । 
विज्ञापन
amitabh bachchan share his feeling on social media photos viral
Amitabh Bachchan
आने वाली फिल्मों की बात करें तो बिग बी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'झुंड' में भी दिखाई देने वाले हैं। 'झुंड' स्लम सॉकर्स के संस्थापक विजय बारसे के जीवन पर आधारित है। इसके फिल्म को 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed