फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 8 बॉलीवुड स्टार्स के डूबते करियर को सलमान खान ने बचाया, एक ही हुआ सुपरहिट

Sun, 31 Mar 2019 05:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 31 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Has Support These Bollywood Star For Comeback
Bobby Deol, Govinda and Daisy Shah - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों को लांच किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'नोटबुक' में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को ब्रेक दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान ने इस तरह की दरियादिली दिखाई हो। इससे पहले भी दबंग खान बॉलीवुड में स्टार्स को बड़े पर्दे पर लांच कर चुके हैं । खास बात यह है कि इनमें से सलमान ने कुछ नए स्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया तो कुछ स्टार्स के डूबते करियर को भी बचाया। तो चलिए हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके करियर को सलमान खान ने बचाने की कोशिश की।  
Salman Khan Has Support These Bollywood Star For Comeback
race 3 - फोटो : file photo
बॉबी देओल
पिछले साल आई फिल्म रेस 3 में सलमान खान ने बॉबी देओल को बड़े बजट की फिल्म देकर उन्हें दोबारा लांच किया था। बताया जाता है कि अगर सलमान खान बॉबी देओल को रेस 3 में न कास्ट करते तो उनका पूरा करियर खत्म हो सकता था। सलमान ने इस फिल्म में बॉबी दोओल को न केवल निर्णायक किरदार दिया बल्कि उनका मेकओवर तक किया।
Salman Khan Has Support These Bollywood Star For Comeback
govinda - फोटो : file photo
गोविंदा
गोविंदा भी 90 के समय के सबसे पॉपुलर और कामयाब एक्टर में से एक हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह पर्दे पर बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों के दिल को नहीं जीत सकीं। इस दौरान गोविंदा का करियर लगभग डूबने वाला था। इसके बाद सलमान खान ने साल 2007 में फिल्म ‘पार्टनर' में गोविंदा को साथ लिया और उनका करियर बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Has Support These Bollywood Star For Comeback
अरमान कोहली - फोटो : file photo
अरमान कोहली
अरमान कोहली को भी सलमान खान का साथ मिल चुका हैै। फिल्म 'जानी दुश्मन' में इच्छाधारी नाग का रोल करने वाले अरमान कोहली का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें ‘बिग बॉस 4' में भी देखा जा चुका है। सलमान खान ने अरमान कोहली को अपनी सुपरहिट फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो' में रोल दिया। 
विज्ञापन
Salman Khan Has Support These Bollywood Star For Comeback
ashmit patel - फोटो : file photo
अश्मित पटेल
एक्टर अश्मित पटेल का भी फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें भी बिग बॉस में देखा जा चुका है। सलमान ने अश्मित को अपनी फिल्म 'जय हो' में काम करने का मौका दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed