{"_id":"684af68ac5d0e52c9a0bfa98","slug":"akshay-kumar-starring-film-housefull-5-box-office-collection-day7-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Housefull 5 Day 7 Collection: एक हफ्ते में ‘हाउसफुल 5’ ने बटोरे इतने करोड़, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Housefull 5 Day 7 Collection: एक हफ्ते में ‘हाउसफुल 5’ ने बटोरे इतने करोड़, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:19 PM IST
सार
Movie Housefull 5 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और कई नामी बॉलीवुड स्टार्स वाली कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानिए 7वें दिन में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। मगर ‘हाउसफुल 5’ इस मामले में पीछे रह गई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर दर्शक निराशा जाहिर कर रहे हैं। 24 करोड़ से अपना खाता खोलने वाली इस फिल्म का कलेक्शन 7वें दिन में आकर काफी कम हो गया है। जानिए, 7वें दिन में इस फिल्म ने कितने पैसे कमाए हैं?
7वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 7वें दिन लगभग 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का यह कलेक्शन बुधवार यानी छठे दिन के मुकाबले कम हो गया है। बुधवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए थे।
3 of 5
'हाउसफुल 5'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
125 करोड़ का कुल कलेक्शन
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कुल कमाई अब तक 125.28 करोड़ रुपये हो चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया गया है। जिस तरह से इसकी कमाई में गिरावट आ रही है। उससे लगता नहीं है कि यह अपना बजट जल्दी वसूल कर पाएगी। दर्शक जिस तरह से इस फिल्म काे लेकर निराश है, उससे लगता नहीं है कि आगे ‘हाउसफुल 5’ में उनका कोई झुकाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
मसाला फिल्म का नहीं चला जादू
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में मेकर्स ने लगभग सभी मसाले रखे थे। ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े-बड़े सेट, सुंदर लोकेशन और दो एंडिंग्स का कॉन्सेप्ट भी था। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब नजर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर ट्रोलिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
'हाउसफुल 5' की मल्टीस्टारर कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मल्टीस्टारर फिल्म है 'हाउसफुल 5'
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जाॅनी लीवर जैसे कई नामी कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।