{"_id":"62f1062986eba425355d5518","slug":"akshay-kumar-talks-about-aamir-khan-laal-singh-chaddha-alia-bhatt-darlings-bycott-trend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: फिल्मों के लगातार हो रहे बहिष्कार पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा करने वाले लोग...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: फिल्मों के लगातार हो रहे बहिष्कार पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा करने वाले लोग...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म इस शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज होने वाली है। इस बीच हाल ही में उन्होंने फिल्म के बहिष्कार के चलन पर खुलकर बात की। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक आजाद देश है और हर कोई जो चाहे कर सकता है। उन्होंने बहिष्कार का आह्वान करने वाले लोगों से भी ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। हाल ही में लोगों ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और आलिया भट्ट की डार्लिंग्स का बहिष्कार करने का एलान किया था।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही आनंद एल राय की रक्षा बंधन में दिखाई देंगे। इसके शीर्षक से ही साफ पता लग रहा है कि यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें एक भाई और उसकी चार बहनों के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। पिछले कुछ हफ्तों से लोग किसी न किसी वजह से हिंदी फिल्मों का बहिष्कार कर रहे हैं। नेटिजन्स द्वारा बहिष्कार के आह्वान के बाद आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उन्हें दुख हुआ है।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि इससे पहले आरआरआर और छपाक जैसी फिल्म के बहिष्कार का आह्वान किया गया था। एक्टर ने कहा, 'बहुत कम लोग हैं जो ये काम करते हैं। वे शरारत कर रहे हैं। कोई बात नहीं। यह एक स्वतंत्र देश है। हर किसी को वह करने की अनुमति है जो वे चाहते हैं। इस तरह की चीजें करने का कोई मतलब नहीं है। हम सभी अपने देश को सबसे बड़ा और महान बनाने की कगार पर हैं। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे इन चीजों में पड़ें। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि ऐसी चीजों को हाइलाइट न करें। यह हमारे देश के लिए बेहतर होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रक्षा बंधन में अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, सहजमीन कौर, स्मृति श्रीकांत और दीपिका खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 अगस्त को आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश करेगी। इस फैमिली एंटरटेनर का निर्माण जी स्टूडियोज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।