फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19: अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित, कान फिल्म फेस्टिवल में नहीं करेंगे शिरकत

Sat, 14 May 2022 09:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 14 May 2022 09:53 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता न खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। कोरोना संक्रमित होने की वजह से अभिनेता  कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं करेंगे।

विज्ञापन
akshay kumar tests positive for covid 19 Actor will not attend Cannes Film Festival
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। बता दें कि इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है, इसलिए अभिनेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संग भारतीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में कान फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले थे। फिलहाल अब कोरोना संक्रमित होने की वजह से अभिनेता 17 मई को शुरू होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं करेंगे।



खुद ट्वीट कर दी जानकारी
अक्षय कुमार ने ट्वीट के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा, "वास्तव में कान्स 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए मैं उत्सुक था, लेकिन दुख की बात है कि मैंने कोविड का परिक्षण किया जो पॉजिटिव आया है। आराम करेंगे। आप और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।"। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी टैग किया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed