फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMCM: अक्षय-टाइगर ने जारी किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला पोस्टर, टीजर के रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा

Sat, 20 Jan 2024 11:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar tiger shroff launch Bade Miyan Chote Miyan Poster first poster teaser releasing on 24 January
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक ओर जहां फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वही दूसरी ओर हाल ही में फिल्म के टीजर के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई। फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं, अब फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है, जिसने फैंस के उत्साह को आसमान तक पहुंचा दिया।

akshay kumar tiger shroff launch Bade Miyan Chote Miyan Poster first poster teaser releasing on 24 January
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

आज शनिवार को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा किया और 'बड़े मियां छोटे मियां' का एक नया पोस्टर जारी किया। पोस्टर में दोनों अभिनेताओं को बंदूकें थामे हुए दिखाया गया है और वे किसी युद्ध के मैदान की तरह खड़े हैं। पोस्टर में लिखा है, 'दुनिया खत्म होने वाली है और हमारे नायक उठ खड़े होंगे।'
पंकज त्रिपाठी को नहीं पसंद आई थी 'मिमी' फिल्म की स्क्रिप्ट, बोले- मना कर देता तो मलाल होता

akshay kumar tiger shroff launch Bade Miyan Chote Miyan Poster first poster teaser releasing on 24 January
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में अक्षय और टाइगर ने वादा किया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' एक्शन प्रेमियों के लिए एक ट्रीट होगी। उन्होंने लिखा, 'बड़े पर्दे पर अपना पसंदीदा काम एक्शन करने के लिए वापस, बड़े मियां छोटे मियां टीजर 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगा।' फिल्म के पोस्टर में फिल्म के टीजर की रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar tiger shroff launch Bade Miyan Chote Miyan Poster first poster teaser releasing on 24 January
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का टीजर 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। पोस्टर को देख फैंस उत्साहित हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Fighter: 'यूए' सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड ने 'फाइटर' को दिखाई हरी झंडी, ऋतिक की फिल्म की अवधि का भी खुलासा

विज्ञापन
akshay kumar tiger shroff launch Bade Miyan Chote Miyan Poster first poster teaser releasing on 24 January
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

मूल 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और इसे 1998 में रिलीज किया गया। दूसरी ओर नए 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा फरवरी 2023 में की गई। यह फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट और एफजेड फिल्म्स द्वारा समर्थित है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जिन्हें हाल ही में सालार पार्ट 1: सीजफायर में देखा गया था। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि  पोस्टर साझा करते हुए अक्षय ने यह जानकारी दी कि फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Fighter Advance Booking: इंतजार खत्म! शुरू हुई ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed