फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: 'यूए' सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड ने 'फाइटर' को दिखाई हरी झंडी, ऋतिक की फिल्म की अवधि का भी खुलासा

Sat, 20 Jan 2024 09:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 20 Jan 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter passed from cbfc with UA certificate 2 hours 46 minutes runtime
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा किया था। अब जैसे जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे वैसे सितारों समेत फैंस भी उत्साहित हो रहे हैं। वहीं अब फिल्म से जुड़ी कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं, जो फाइटर फिल्म की अवधि से जुड़ी हुई है। वहीं, अब यह फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है।

Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter passed from cbfc with UA certificate 2 hours 46 minutes runtime
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर को हरी झंडी दिखा दी है। फाइटर ने दो घंटे और 46 मिनट के रनटाइम के साथ सीबीएफसी से यूए प्रमाणन हासिल किया है। सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की कहानी नियंत्रण रेखा पर बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के इर्द-गिर्द घूमती है। जवाब में वायु सेना मुख्यालय ने श्रीनगर में वायु सेना बेस पर एयर ड्रैगन्स नामक एक विशेष इकाई स्थापित की। सुखोई 30 लड़ाकू जेट और एएलएच हेलीकॉप्टर से युक्त, एयर ड्रैगन्स एक विशिष्ट इकाई है, जिसमें भारतीय वायु सेना के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू एविएटर शामिल हैं।
Fighter Advance Booking: इंतजार खत्म! शुरू हुई ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग

Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter passed from cbfc with UA certificate 2 hours 46 minutes runtime
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश मांकड़ ने इस बात की जानकारी देते हुए एक्स पर खुलासा किया, 'फाइटर को 166 मिनट के स्वीकृत रनटाइम के साथ यूए प्रमाणित किया गया। सिद्धार्थ आनंद की फाइटर को दो घंटे 46 मिनट के स्वीकृत रनटाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। 
Nitish Bhardwaj: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर फूटा महाभारत के श्रीकृष्ण का गुस्सा, फिल्म की सफलता को बताया खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter passed from cbfc with UA certificate 2 hours 46 minutes runtime
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। ऋतिक रोशन फाइटर में स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। 'फाइटर' का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
Article 370: 'वादी से वादे' तक की कहानी बयां करती है यामी गौतम की आर्टिकल 370, इस दिन जारी होगा टीजर

विज्ञापन
Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter passed from cbfc with UA certificate 2 hours 46 minutes runtime
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है। हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
अवसाद से जूझ रही थीं भाग्यश्री, बोलीं- 'उस कठिन समय में बच्चे और पति भी नहीं थे साथ'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed