{"_id":"5ce54e40bdec2207272c4c06","slug":"akshay-kumar-to-alia-bhatt-6-celebrities-can-not-vote-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की फिल्में देने बाद भी वोट नहीं डाल पाए थे बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों की फिल्में देने बाद भी वोट नहीं डाल पाए थे बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 23 May 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Alia Bhatt, Akshay and Katrina
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र का आज सबसे बड़ा दिन है। आम हो या खास हर किसी की दिलचस्पी यही जानने की है आखिर इस बार कौन सी पार्टी ने जीत दर्ज की। एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिली थी जबकि बाकी पार्टियां पिछड़ते हुए दिखी। इसके बाद से ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। भारत की जनता के वोट तय करेंगे कि वह किस पार्टी को देश की कमान सौंपना चाहती हैं तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे हैं जो इस अधिकार से वंचित रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्टार्स भारत में तो रहते हैं लेकिन इन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो बॉक्स ऑफिस को मालामाल करने के बाद भी वोट नहीं डाल पाए।
2 of 7
akshay kumar
- फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर आता है अक्षय कुमार का। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है।
3 of 7
Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala mumbai
दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Katrina Kaif,
- फोटो : file photo
तीसरे नंबर पर कटरीना कैफ हैं। कटरीना कैफ के पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी वजह से उन्हें भारत में मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
Jacqueline Fernandez
- फोटो : social media
श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।