अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस को लेकर तमाम तरीकों से लोगों को जागरूक करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय ने कई पोस्ट साझा किए हैं जिनके जरिए उन्होंने सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। अब अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो खास संदेश देते नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार का वीडियो वायरल, फैंस से बोले- 'अलग- अलग भारतीय भाषाओं में गाली नहीं सुननी तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सबसे पहले अलग अलग लोग आते हैं और कैमरे की देखते हुए खरी खोटी सुनाते हैं। साथ ही वो कई भाषाओं में मूर्ख, गधा, बेवकूफ बोलते नजर आते हैं। इसके बाद अक्षय आते हैं और बताते हैं कि कोरोना काल के दौरान ऐसा क्या करें जिससे लोगों की गालियां ना सुननी पड़ें।
अक्षय कहते हैं कि 'अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप हर भारतीय भाषा में गाली खाएं या कोई आपको बुरी बात कहे तो चुपचाप मास्क का इस्तेमाल करें।' वीडियो के आखिर में अक्षय मास्क पहनते हुए नजर आते हैं।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
बता दें कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद सबसे पहले अक्षय कुमार ने ही एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। अक्षय ने कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने वाला विज्ञापन शूट किया था। इस दौरान सेट से कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें अक्षय कुमार सहित क्रू मेंबर मास्क पहने नजर आए थे।
फिल्मों की बात करें तो अक्षय अगले महीने ब्रिटेन में अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वो नवंबर में यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग कर सकते हैं। 'पृथ्वीराज' की लगभग 40 दिन की शूटिंग बाकी है जिसको पहले जयपुर में अंजाम दिया जाने वाला था लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब यह फिल्म मुंबई के यश राज स्टूडियोज में ही पूरी की जाएगी।