अक्षय कुमार ने अपनी दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के रिलीज हुए गाने में अजय देवगन के साइड में खड़े होकर नाचने के बाद अपनी अगली फिल्म में भगवान शंकर का रूप धरा है। गौरतलब है कि पिछले साल प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ में मोहम्मद जीशान अयूब के भगवान शंकर का किरदार करने और उनके कुछ संवादों को लेकर महीनों तक विवाद चलता रहा था। उस किरदार के बाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी कलाकार के शंकर भगवान बनने का ये दूसरा मामला है। फिल्म का एक लंबा शेड्यूल हाल ही में मुंबई में पूरा हुआ है। और, अब इसका अगला शेड्यूल अक्षय कुमार के साथ शुरू होने की खबर है। फिल्म का एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ है जिसमें अक्षय भगवान शंकर का वेष धरे नजर आ रहे हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म में धरा शिव का रूप, पहुंचे ओएमजी 2 की शूटिंग पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है ‘सूर्यवंशी’ जो अगले महीने दिवाली पर रिलीज हो रही है। इसके बाद अगले साल 21 जनवरी को उनकी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होगी। ये अक्षय के करियर और यशराज फिल्म्स की भी पहली ऐतिहासिक फिल्म बताई जा रही है। फिर 4 मार्च को अक्षय की एक और फिल्म ‘बच्चन पांडे’ कतार में है। इनके अलावा 11 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ और 24 अक्तूबर 2022 को ‘रामसेतु’ की रिलीज डेट भी घोषित हो चुकी हैं।
अक्षय ने हाल ही में अपनी एक और फिल्म ‘मिशन सिंड्रेला’ लंदन में पूरी की है और अब वह फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ की शूटिंग शुरू करने जा रहा हैं। इस फिल्म की पहली कड़ी में भी अक्षय ने भगवान का ही किरदार किया था। फिल्म की दूसरी कड़ी की शनिवार को शुरू हुई शूटिंग के साथ ही अक्षय ने फिल्म के दो पोस्टर भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ 10 साल पहले रिलीज हुई निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म ‘ओह माई गॉड’ की सीक्वेल के तौर पर बनने जा रही हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी को उसी रोल के लिए साइन किया गया है जो रोल पहली फिल्म में परेश रावल ने किया था। फिल्म की हीरोइन होंगी यामी गौतम, जिनकी शादी हाल ही में निर्देशक आदित्य धर से हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अमित बी राय कर रहे हैं।