कपिल शर्मा अक्सर अपने शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हंसी मजाक करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसके चलते उन्हें अक्षय कुमार से ट्रोल होना पड़ा। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा - "सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म bell bottom के लिए मुझसे आशीर्वाद लेते हुए।" इस तस्वीर में अक्षय कुमार किसी वजह से कपिल शर्मा के घुटनों को छूते हुए दिख रहे हैं। कपिल शर्मा का ये मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को किया ट्रोल, सबके सामने कर दी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेल बॉटम इसी साल रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन में वो व्यस्त हैं। कपिल शर्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार किसी वजह से उनके घुटने को छूते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने मजाक भरे अंदाज में अक्षय कुमार को ट्रोल करने की कोशिश की, पर पासा उल्टा पड़ गया।
देखिए तस्वीर
पिछले ही हफ्ते कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म बेल बॉटम के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इस पर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई करते हुए लिखा - "जैसे ही पता चला कि शो पर आ रहा हूं बेस्ट विशेज भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं।"
अक्षय कुमार और कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर एक दूसरे की काफी खिंचाई करते दिखते हैं। दोनों का ये मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। दोनों की मजाकिया केमिस्ट्री लोगों को हंसाने का काम करती है। कई बार ये दोनों बड़े-बड़े इवेंट्स में एक दूसरे को मजाक भरे अंदाज में ट्रोल करने की भी कोशिश करते हैं।
कपिल शर्मा ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उनके शो का नया सीजन आने वाला है। इस शो में कॉमेडियन अभिषेक, कीकू शारदा, भारती सिंह, अर्चना पूरन सिंह दिखेंगी। शो के इस नए सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं।