{"_id":"5dc7dfa78ebc3e5af44c9aaa","slug":"akshay-kumar-upcoming-film-bell-bottom-is-not-remake-of-any-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रीमेक नहीं ओरीजनल फिल्म होगी अक्षय की बेल बॉटम, फिल्म एक्शन रिप्ले के बाद फिर लौटेगी अतीत की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रीमेक नहीं ओरीजनल फिल्म होगी अक्षय की बेल बॉटम, फिल्म एक्शन रिप्ले के बाद फिर लौटेगी अतीत की कहानी
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 10 Nov 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पहली सौ करोड़ी फिल्म के रूप में चर्चित फिल्म बेल बॉटम उनके करियर की वह बड़ी गलती ठीक करने की कोशिश करने जा रही है, जो अक्षय अपनी एक और फिल्म एक्शन रिप्ले में कर चुके हैं। एक्शन रीप्ले में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय ने मिलकर 70 के दशक में लौटने की कोशिश की थी। फिल्म एक गुजराती नाटक पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
Trending Videos
2 of 4
Akshay Kumar, Nupur Sanon
- फोटो : social media
अक्षय कुमार भी इन दिनों सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की राह पर चल पड़े हैं। हिंदी सिनेमा में बड़े सितारों के साथ फिल्म बनाने का ये नया फॉर्मूला है जिसकी शुरूआत सलमान खान की फिल्म रेस 3 से मानी जाती है। इस फॉर्मूले में कलाकार फिल्म में काम करने की फीस नहीं लेते हैं लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद होने वाली कमाई का पहला बड़ा हिस्सा उन्हें ही जाता है। ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर में और सलमान खान ने फिल्म रेस 3 में इसी तरह 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इसी तरह की पेशकश अक्षय कुमार को की। इसी फॉर्मूले की तहत अक्षय कुमार ये फिल्म करने जा रहे हैं। अक्षय के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर पैसे की बात पर तो टिप्पणी करने से इंकार किया लेकिन फिल्म की प्रक्रिया शुरू होने की बात स्वीकारी। पहले कहा जा रहा था कि वाशु और अक्षय की ये फिल्म कन्नड़ की इसी नाम की फिल्म की रीमेक होगी। लेकिन ताजा जानकारी ये है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेल बॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है।
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की अगली फिल्म गुड न्यूज अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इसके बाद अक्षय की जो फिल्मे रिलीज होंगी, उनके नाम हैं – सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब और बच्चन पांडे। फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की पटकथा और इसके बाकी कलाकरों के चयन पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X