फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.0 में विलेन बनने के लिए क्यों तैयार हो गए अक्षय कुमार, पहली बार खोला राज

Mon, 26 Nov 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar wanted different role in 2.0
2.0 - फोटो : twitter
इन दिनों अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 काफी चर्चा में है। इस फिल्म को कुछ दर्शक रोबोट का सीक्वल कह रहे हैं तो कुछ रोबोट पार्ट टू, कोई कुछ भी कहे, लेकिन इस फिल्म को बनाने में तीन बड़े चहरे निर्देशक शंकर, रजनीकांत और अक्षय कुमार हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार काफी उत्साहित हैं।
Akshay Kumar wanted different role in 2.0
2.0 - फोटो : instagram
मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने 2.0 में अपने विलेन वाले किरदार को क्यों चुना। अक्षय ने बताया है कि जब शकंर उनके पास इस फिल्म को लेकर आए तो उन्हें इस फिल्म में अपना किरदार काफी अलग लगा। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर में ऐसा किरदार करना चाहते थे, जो हमेशा याद रह सके। ऐसे में उनके लिए 2.0 का किरदार सबसे यादगार है।
Akshay Kumar wanted different role in 2.0
2.0 - फोटो : file photo
इसके अलावा अक्षय ने यह भी कहा कि वह 2.0 को करने के लिए वह इसलिए भी ज्यादा उत्साहित थे, क्योंकि इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2.0 के हिंदी डब वर्जन को फिल्म निर्माता करण जौहर रिलीज कर रहे हैं। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने इस फिल्म में काम करने को अपने करियर का एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि रजनीकांत अगर उन्हें किसी फिल्म में मुक्का भी मारें तो ये उनके लिए सम्मान की बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar wanted different role in 2.0
2.0 - फोटो : file photo
वहीं फिल्म के निर्देशक एस शंकर ने मुंबई में हुई फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये राज खोल दिया कि इस रोल के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। शंकर ने कहा कि वह इस फिल्म को एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के तौर पर पेश करना चाहते थे और इसके लिए हॉलीवुड के मशहूर कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से उनकी बात भी पक्की हो चुकी थी। फिर मामला इस बात को लेकर अटक गया कि हॉलीवुड सिनेमा की कानूनी शर्तें वह पूरी नहीं कर पाए और, इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म में एंट्री हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed