{"_id":"5bfbc724bdec2241cf75d468","slug":"kareena-madhuri-dixit-anil-kapoor-and-abhishek-give-their-voice-in-mowgli-legend-of-the-jungle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोगली' में ये बॉलीवुड सितारे दे रहे हैं आवाज, माधुरी बनी लोमड़ी तो अनिल कपूर बने भालू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मोगली' में ये बॉलीवुड सितारे दे रहे हैं आवाज, माधुरी बनी लोमड़ी तो अनिल कपूर बने भालू
Mon, 26 Nov 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mowgli Legend of the Jungle
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े परदे पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद मोगली जल्दी ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दिखाई देने वाला है। इस वेब फिल्म का नाम 'मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल' है। खास बात यह है कि यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके हिंदी वर्जन में कौन से बॉलीवुड सितारे अपनी आवाज दे रहे हैं इस बात का भी खुलासा हो गया है।
2 of 5
Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में 'मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल' का मुंबई में प्रीमियर किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे भी दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स की इस वेब फिल्म में करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन,अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में मोगली के दोस्त बघीरा की आवाज अभिषेक बच्चन ने दी है।
3 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : social media
वहीं 'मोगली लीजेंड ऑफ द जंगल' में अनिल कपूर बालो भालू की आवाज दे रहे हैं।, जबकि माधुरी दीक्षित की आवाज मोगली को गोद लेने वाली मां यानी लोमड़ी निशा की आवाज में सुनाई देंगी। 'मोगली लीजेंड ऑफ द जंगल' प्रीमियर की तस्वीरों को माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। मुंबई प्रीमियर के मौके पर इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई थी। करीना कपूर खान ‘का’ किरदार की आवाज में सुनाई देंगी।
यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन एंडी सेर्किस कर रहे हैं। मोगली 'लीजेंड ऑफ द जंगल' में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो गांव की महिला मेसुआ का रोल निभा रही हैं। मैथ्यू इस फिल्म में शिकारी जॉन लॉकवुड के रुप में नजर आएंगे। बता दें कि टॉम होलंडर, हिना ताबाक्की और पीटर मुलन का आवाज भेडियों के किरदार के लिए इस्तेमाल की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Mowgli: Legend of the Jungle
- फोटो : social media
यह फिल्म रूपयार्ड किपलिंग के उपन्यास 'द जंगल बुक' पर आधारित है। फिल्म में रोहन चंद मुख्य भूमिका में हैं। इसमें वह मोगली के किरदार में दिखाई देंगे। पता हो कि इससे पहले मोगली पर बनी फिल्म 'द जंगल बुक' भी आई थी जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'मोगली लीजेंड ऑफ द जंगल' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।