फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन्ही को जाता है पॉप म्यूजिक को भारत लाने का श्रेय, रिकार्डिंग में बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 26 Nov 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
bappi lahiri birthday special
Bappi Lahiri

बॉलीवुड को रॉक और डिस्को से रू-ब-रू कराकर पूरे देश को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी इस 27 नवंबर को 66 साल के हो जाएंगे। बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था। हमेशा सोने के आभूषणें से लदे रहने वाले बप्पी दा दिखने में औरों से जितने अलग हैं, उनका म्यूजिक भी उतना ही अलग है।


bappi lahiri birthday special
बप्पी दा
बप्पी ने 70 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और 80 के दशक तक वह छाए रहे। हालांकि इससे आगे का समय उनके लिए खास नहीं रहा। साल 2011 में उन्होंने विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर में ऊ ला ला ...गाना गाया था, जो कि सुपरहिट हुआ। बप्पी चुनावी दुनिया में भी हाथ आज़माने में पीछे नहीं रहे। 2014 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा जो कि वह हार गए।
bappi lahiri birthday special
बप्पी दा
बप्पी दा के गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, जैसे गीत आज भी लोगों की जुबां पर  हैं। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले बप्पी दा के पिता अपरेश लाहिड़ी एक बंगाली गायक थे। उन्हीं से बप्पी दा को यह हुनर मिला था। हालांकि उनकी मां बंसरी लाहिड़ी भी संगीतकार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bappi lahiri birthday special
बप्पी लाहिडी़

साल 1977 में बप्पी दा ने चित्रानी के साथ शादी कर ली थी। बप्पी दा को पहचान साल 1975 में आई फिल्म ज़ख्मी से मिली। पॉप म्यूजिक को भारत लाने का श्रेय भी बप्पी दा को ही जाता है। उनके इस प्रयोग को न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे देश ने सराहा है। बप्पी दा एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर चुके हैं।

 

 

विज्ञापन
bappi lahiri birthday special
बप्पी लाहिडी़
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन बप्पी के बहुत बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने मंबई में आयोजित अपने शो में बप्पी दा को आमंत्रित किया था। बप्पी दा 45 साल के फिल्मी करियर में लगभग 500 से अधिक फिल्मों के लिए गाने कंपोज कर चुके हैं। संगीत की दुनिया के बादशाह बप्पी दा हमेशा यू ही मुस्कुराते हुए रहें, ईश्वर से हमारी यही दुआ है। बप्पी दा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed