{"_id":"5b5e95e94f1c1b51748b7c3a","slug":"akshay-kumar-wants-to-make-biopic-of-first-indian-athlete-to-hima-das-win-a-gold-in-a-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गोल्ड' के बाद अक्षय एक और बायोपिक में आ सकते हैं नजर, खुद जाहिर की इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोल्ड' के बाद अक्षय एक और बायोपिक में आ सकते हैं नजर, खुद जाहिर की इच्छा
Mon, 30 Jul 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हॉकी खेल पर आधारित उनकी यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'गोल्ड' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने एक और गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट की बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर की है।
2 of 4
जी हां, एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास की बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर की है। अक्षय ने अपनी इस इच्छा को एक मीडिया इवेंट के दौरान बताया।
3 of 4
फिल्म 'गोल्ड' पर बात करते हुए मीडिया ने जब अक्षय से पूछा कि बतौर प्रोड्यूसर आप किस स्पॉर्ट्स हस्ती की बायोपिक बनाना चाहेंगे,तो इस बात का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि 'मैं हेमा दास की बायोपिक बनाना पसंद करूंगा।' उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग होते हैं जो भारत के अंदरूनी जगह से आते हैं और गोल्ड मेडल जीतते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि बीती जुलाई को 18 साल की उम्र में हिमा दास ने जो इतिहास रचा दिया। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड पदक जीता है। इसी जीत के साथ ही हिमा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।