{"_id":"5c9ca961bdec2213f4135647","slug":"akshaye-khanna-birthday-special-he-worked-in-these-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो 10 फिल्में, जिनमें दिग्गजों पर भारी पड़े अक्षय खन्ना, विलेन बनते ही जीता अवार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वो 10 फिल्में, जिनमें दिग्गजों पर भारी पड़े अक्षय खन्ना, विलेन बनते ही जीता अवार्ड
Fri, 29 Mar 2019 12:24 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
akshaye khanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कलाकार विनोद खन्ना का बेटा होने के बावजूद अक्षय खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी है। इन्होने हिन्दी सिनेमा में अबतक लगभग चालीस फिल्में की हैं। आज इनके जन्मदिन पर, नजर डालते हैं इनके अब तक के 10 सबसे बेस्ट किरदारों पर।
Akshaye Khanna
बॉर्डर (1997)
इस फिल्म से पहले अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरूआत हिमालय पुत्र से की थी। जो इकलौती फिल्म थी जिसमे अक्षय और उनके पिता विनोद खन्ना एक साथ नज़र आए थे। देखा जाए तो अक्षय के करियर की को रफ्तार फिल्म बॉर्डर से ही मिली। बैटल ऑफ लोंगेवाला पर आधारित यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में अक्षय के अलावा सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, पूजा भट्ट, राखी आदी सितारे थे। जेपी दत्ता की इस फिल्म ने लोगों के दिलों देश प्रेम का तार एक बार फिर छेड़ दिया था।

ताल (1999)
सुभाष घई की इस आखिरी हिट फिल्म ने अक्षय के करियर में कमाल कर दिया। शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रोजर एबर्ट फिल्म फेस्टिवलऔर भारत के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म का म्यूजिक उन दिनों में छह करोड़ रुपये में बिका था और ये फिल्म के गाने ही थे जिनमें अक्षय ने अपने एक्सप्रेशन्स से लोगों का दिल जीत लिया।

दिल चाहता है (2001)
अक्षय खन्ना का करियर हमेशा दो कदम आगे और चार कदम पीछे की रफ्तार से चलता रहा है। अक्षय के करियर का दूसरा बूस्टर मिला फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है में। फिल्म तीन दोस्तों की ज़िंदगी में समय के साथ आए बदलाव को दर्शाती है। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म जीता। इसके अलावा अक्षय खन्ना को इस फिल्म में अपने किरदार के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग रोल और स्टार स्क्रीन स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला।

humraaz
हमराज़ (2002)
अक्षय कुमार के करियर के टॉप थ्री किरदारों में शामिल फिल्म हमराज में अक्षय खन्ना ने पहली बार विलने का किरदार निभाया। अपने समय की हिट निर्देशक जोड़ी अब्बास मुस्तन की इस फिल्म में अक्षय के साथ बॉबी देओल और अमिषा पटेल थे। हॉलीवुड फिल्म ए परफेक्ट मर्डर पर बनी इस फिल्म के लिए अक्षय को आइफा का बेस्ट विलेन अवार्ड भी मिला।