फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना को हरदम रहेगा इन सीरीज को ठुकराने का पछतावा, अगले महीने होगा डेब्यू

Tue, 29 Jun 2021 06:50 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 29 Jun 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Akshaye Khanna to make ott debut  with the Zee5 web film state of seige temple attack
अक्षय खन्ना, द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के फ्लैगशिप शोज ठुकरा चुके अभिनेता अक्षय खन्ना अब ओटीटी जी5 पर अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। अक्षय खन्ना ने साल 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बड़े परदे पर बतौर हीरो अपना डेब्यू किया। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमराज’ में वो विलेन बने और अब अगले महीने अक्षय अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे। अक्षय खन्ना को इसके पहले भी डिजिटल मनोरंजन जगत में दो बड़े शोज ऑफर हुए लेकिन सही समय पर सही फैसला लेने से वह चूक गए और उनके हिस्से की शोहरत दूसरे फिल्म सितारों ने बटोर ली। अक्षय खन्ना का डिजिटल डेब्यू दो साल पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर होने का संयोग बना था लेकिन तब अक्षय को अपना किरदार पसंद नहीं आया और उसी किरदार में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने महफिल लूट ली। इसके अलावा पिछले साल अक्षय खन्ना को नेटफ्लिक्स का भी एक बड़ा शो ऑफर हुआ लेकिन उसके लिए भी उन्होंने मना कर दिया।

Akshaye Khanna to make ott debut  with the Zee5 web film state of seige temple attack
अक्षय खन्ना, मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कम लोग ही जानते हैं कि निर्देशक से निर्माता बने राज निदिमोरू और कृष्णा डी के अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में एनआईए के जासूस श्रीकांत तिवारी का रोल सबसे पहले अक्षय खन्ना से ही कराना चाहते थे। इस बारे में दोनों निर्देशकों की अक्षय खन्ना से लंबी बातचीत भी हुई। लेकिन कई दौर तक खिंचती जा रही चर्चाओं के बाद राज और कृष्णा ने अक्षय खन्ना के साथ ये सीरीज बनाने का इरादा छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ये प्रस्ताव लेकर मनोज बाजपेयी के पास गए और समय के बदलाव को समझने में माहिर मनोज बाजपेयी ने ये प्रस्ताव तुरंत लपक लिया।

Akshaye Khanna to make ott debut  with the Zee5 web film state of seige temple attack
अक्षय खन्ना, आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय खन्ना को जो दूसरा शो नेटफ्लिक्स की तरफ से ऑफर हुआ उसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है। शो का नाम है ‘डिकपल्ड’। नेटफ्लिक्स की वेबसाइट पर मौजूद इस शो की जानकारी के मुताबिक ये शो दिल्ली के एक प्रभावशाली लेखक की कहानी है। यह लेखक एक पार्टी देकर अपने पत्नी के साथ तलाक की बात दुनिया को बताता है। लेकिन इसके बाद जो घटनाएं होती हैं उनसे उनके आसपास के लोगों के रिश्तों की भी असलियत सामने आने लगती है। इस शो को करने से भी अक्षय खन्ना ने मना कर दिया। उसके बाद ये शो डिजिटल दुनिया में अखिल भारतीय अभिनेता के तौर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकार आर माधवन के पास गया और वह इन दिनों इस सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaye Khanna to make ott debut  with the Zee5 web film state of seige temple attack
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार का डिजिटल डेब्यू अब जी5 पर 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' से होने जा रहा है। ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ की सीक्वेल के तौर पर बनी 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' उन बहादुर भारतीय सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने अक्षरधाम हमले के समय आतंकियों से लोहा लिया था। इसके टीजर की शुरुआत एक आतंकवादी के वॉयस ओवर से होती है जो अपने मिशन के लिए सभी को मारने को तैयार है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे लोगों को आतंकवादी ने फंसाया और बंधक बनाकर रखा जबकि एनएसजी कमांडो ने स्थिति को संभाला और लोगों की जान बचाई है।

विज्ञापन
Akshaye Khanna to make ott debut  with the Zee5 web film state of seige temple attack
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' के निर्देशक केन घोष कहते हैं, ‘हमारी प्रस्तुति ‘स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह भारत के एनएसजी कमांडो को एक ट्रिब्यूट है जो हमारी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एक नौसेना अधिकारी के बेटे के रूप में, मेरे दिल में सशस्त्र बलों के लिए बेहद सम्मान है। 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में हमने अपने हीरोज को एक ट्रिब्यूट देने की पूरी कोशिश की है।’ जी5 पर ये फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed