फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मिस्टर इंडिया’ के फीमेल वर्जन को मिला नया नाम, अली अब्बास की कटरीना स्टारर फिल्म की शूटिंग जल्द

Tue, 08 Dec 2020 10:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 08 Dec 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Female Version Of Mr India Super Soldier Starring Katrina Kaif Will Shoot in Dubai
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

अभिनेता सलमान खान की 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'भारत' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले सुपर डुपर हिट निर्देशक अली अब्बास जफर की सुपर हीरो फिल्म के रास्ते की बाधाएं धीरे धीरे दूर होती दिखने लगी हैं। फिल्म की हीरोइन के लिए अब्बास ने पहले से ही सलमान खान की खासमखास कटरीना कैफ का चुनाव कर रखा है और फिल्म की शूटिंग के लिए जगहें भी तलाश ली हैं। बताते हैं कि अली अब्बास ने अब अपनी इस फिल्म का शीर्षक भी सोच लिया है।

Ali Abbas Zafar Female Version Of Mr India Super Soldier Starring Katrina Kaif Will Shoot in Dubai
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

अली अब्बास एक सुपर हीरो फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने के चक्कर में अरसे से हैं जिसकी शुरुआत वह कटरीना कैफ की फिल्म से करेंगे। जी स्टूडियोज की साझेदारी में बनने वाली इस फिल्म का कथानक काफी कुछ अनिल कपूर की हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ पर आधारित होगा। फिल्म के अधिकार जी समूह ने पहले ही बोनी कपूर से खरीद लिए हैं। अली अब्बास की यह फिल्म देश की ऐसी पहली सुपर हीरो फिल्म होगी जिसमें मुख्य किरदार एक अभिनेत्री निभाएगी।

Ali Abbas Zafar Female Version Of Mr India Super Soldier Starring Katrina Kaif Will Shoot in Dubai
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

इस फिल्म पर अली काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं और इसकी पटकथा उन्होंने कुछ समय पहले ही पूरी की। सितंबर के महीने में उन्होंने दुबई जाकर फिल्म की शूटिंग के लिए जगह भी देखी। इस फिल्म का शीर्षक अली ने 'सुपर सोल्जर' रखा है। जानकारी यही है कि अली अपनी फिल्म 'सुपर सोल्जर' की शूटिंग अबू धाबी, दुबई, पोलैंड, जॉर्जिया और उत्तराखंड में करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान अली अब्बास बता चुके हैं कि उनकी इस फिल्म में कोई हीरो नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Female Version Of Mr India Super Soldier Starring Katrina Kaif Will Shoot in Dubai
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सुपर सोल्जर' महिला सुपर हीरो पर ही आधारित होगी और उसका प्रेम से कोई लेना-देना भी नहीं होगा। फिल्म में कटरीना कैफ के काफी एक्शन सीक्वेंस भी होंगे जिनको अंजाम देने के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट सीखने का काम शुरू कर दिया है। अली को अपनी इस फिल्म के लिए फाइनेंसर तलाशने में भी बहुत मुश्किल हुई। दरअसल, देश में अब तक महिला प्रधान फिल्में बहुत अच्छा बिजनेस करती हुई नजर नहीं आई हैं। कंगना रणौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्म भी इसके निर्माताओं को वैसा मुनाफा नहीं दिला पाई, जिसकी उम्मीद उन्होंने की थी।

विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Female Version Of Mr India Super Soldier Starring Katrina Kaif Will Shoot in Dubai
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक कटरीना कैफ पहले ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग खत्म करेंगी। फिर उसके बाद सलमान खान के साथ यशराज फिल्म्स के बैनर तले वह 'टाइगर 3' को अंजाम देंगी। इसके बाद ही कटरीना अपनी तारीखें अली अब्बास को सौंपेंगी। अली अब्बास के साथ कटरीना की यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले वह 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' में अली अब्बास के साथ काम कर चुकी हैं।

पढ़ें: कोरोना की चपेट में आईं टेलीविजन की चुलबुली अभिनेत्री, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed