अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' को सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की सफलता की खुशी भले ही मनाई हो लेकिन हकीकत यह है कि उनकी यह फिल्म उनके साले करण कपाड़िया को भी पसंद नहीं आई। एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा कि अक्षय ने इस फिल्म के लिए मेहनत तो बहुत की थी लेकिन अंत में दर्शकों को यह पसंद नहीं आई। मनोरंजन जगत की सच्चाई भी यही है।
अक्षय कुमार के साले को भी पसंद नहीं फिल्म 'लक्ष्मी', जीजू की अगली इस फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'लक्ष्मी' विवादों के माहौल में 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। फिल्म पर रिलीज होने से पहले ही कई आरोप लगे। उनमें से एक आरोप लव जिहाद का था तो दूसरा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का। लव जिहाद का आरोप लगाने वालों का कहना था कि फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ है जबकि वह प्रिया नाम की लड़की से शादी कर रहा है। यह फिल्म सीधे तौर पर लव जिहाद को बढ़ावा देती है।
वहीं, फिल्म 'लक्ष्मी' पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप इसलिए लगा क्योंकि इस फिल्म का शीर्षक पहले 'लक्ष्मी बॉम्ब' था। फिल्म के निर्माताओं ने दबाव में आकर इस फिल्म के शीर्षक को बदला और तब फिल्म का शीर्षक हुआ 'लक्ष्मी'। इन सभी विवादों का हर्जाना अक्षय कुमार को भरना पड़ा। यह फिल्म दर्शकों ने सिरे से नकार दी। भले ही 'लक्ष्मी' को सबसे बड़ी ओपनिंग हाथ लगी हो और अक्षय ने इसकी खुशियां भी मनाई लेकिन ओपनिंग के बाद फिल्म देखने ओटीटी पर बाद में कम ही लोग आए।
अब खुद अक्षय कुमार के साले करण कपाड़िया ने भी अपने बयान में कह दिया है कि फिल्म 'लक्ष्मी' में अक्षय से गलती हुई है और वह इस गलती से जरूर कुछ न कुछ सीखेंगे। करण कहते हैं, 'अक्षय ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी। हालांकि, यह दर्शकों को रास नहीं आई। यही तो मनोरंजन के व्यापार की सच्चाई है। आपको हर बार सफलता नहीं मिलती। कुछ गलतियां होती ही हैं। मुझे यकीन है कि अक्षय ने भी इस गलती से कुछ सीखा ही होगा। वह बहुत होशियार कलाकार हैं और आने वाले समय में वह मजबूती के साथ वापस भी लौटेंगे।'
करण अक्षय कुमार की सास अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे हैं। वह ओटीटी पर रिलीज हो रही भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दुर्गामती' में एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन जी अशोक ने और निर्माण भूषण कुमार के साथ मिलकर अक्षय कुमार ने ही किया है। भूमि के अलावा इस फिल्म में अरशद वारसी, माही गिल और जिशु सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पढ़ें: धर्मेंद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, शोभा कपूर को ले जाकर मचा दिया था हंगामा