फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: डायरेक्टर ने पहली बार किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया आखिर क्यूं 'टाइगर जिंदा है'

Wed, 10 Jan 2018 08:24 AM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
ali abbas zafar said salman khan riding a horse in tiger zinda hai was the most typical stunt

22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने अपनी सफलता के झंडे गाड़ लिए हैं। फिल्म ने अबतक देश में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है जबकि ओवरसीज में इसने 500 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ धूम मचाती नजर आ रही है।



फिल्म की इस सक्सेस से सलमान, कटरीना सहित सारे मेंबर्स काफी खुश हैं और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लेखक- निर्देशक अली अब्बास जफर ने amarujala.com से टेलीफोन पर खास बातचीत की। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म की सक्सेस के पीछे उन्होंने किसका हाथ बताया।

ali abbas zafar said salman khan riding a horse in tiger zinda hai was the most typical stunt

डायरेक्टर अली अब्बास जफर के मुताबिक फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता के पीछ इसकी कहानी है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी एक सत्य घटना पर आधारित है और लोगों ने इसे दिल से स्वीकार किया है। इस कहानी में इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। कहानी संदेश देती है कि प्यार की जरूरत सबको है और मुसीबत में इंसान की मदद करने के लिए कोई भी देश आपस में एक दूसरे के साथ खड़ा होकर संघर्ष करता है। 

ali abbas zafar said salman khan riding a horse in tiger zinda hai was the most typical stunt

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि किसी भी फिल्म की सक्सेस के पीछे कैमरा टेक्नीक और फिल्म के ट्रेलर का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। फिल्म के रिलीज होने के पहले तक ट्रेलर ही होता है जो फिल्म प्रेमियों को अपने साथ बांधे रखता है। इसलिए ट्रेलर का मजबूत होना काफी जरूरी होता है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर में भी ऐसा बहुत कुछ था जो कि दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। फिल्म की कहानी का थोड़ा हिस्सा, सलमान का एक्शन और कटरीना की फाइटिंग ने लोगों के दिल में फिल्म को देखने की आस जगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ali abbas zafar said salman khan riding a horse in tiger zinda hai was the most typical stunt

वहीं अली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग करते वक्त बहुत सारे सीन्स ऐसे थे जिन्हें शूट करने में जान जाने लगती थी। एक तो कपकपाती ठंड और ऊपर से दमदार एक्शन। अली अब्बास जफर ने बताया कि इतने स्ट्रॉन्ग एक्शन सीन्स के बीच सलमान खान के साथ घोड़े पर शूट करना सबसे ज्यादा मुश्किल शूट था। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं घोड़ा बाइक से टकराकर गर न जाए या फिर बाइक ज्यादा न फिसल जाए।

विज्ञापन
ali abbas zafar said salman khan riding a horse in tiger zinda hai was the most typical stunt

इसे शूट करते वक्त कई रीटेक लिए गए। इसके अलावा ऑस्ट्रिया में असली लोमड़ियों से सलमान की फाइटिंग, इरकित में हेलीकॉप्टर का शूट, अस्पताल के बाहर टैंकर का गिरना और फिर उसमें आग लगना और कटरीना कैफ की मजेदार फाइटिंग। अली के मुताबिक इन सबको कैमरे पर दिखाना भी बहुत बड़ा काम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed