अभिनेता अली फजल 16 जुलाई को एक बच्ची के पिता बने। अपनी नन्ही परी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए उन्होंने पैटरनिटी लीव ली हुई थी। हालांकि, अब वह काम पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता की पाइपलाइन में कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। अली, सनी देओल अभिनीत अगली फिल्म 'लाहौर 1947' और मणिरत्नम निर्देशित 'ठग लाइफ' के शेड्यूल पर काम शुरू करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Ali Fazal: 'लाहौर 1947' और 'ठग लाइफ' की शूटिंग के लिए अली फजल ने कसी कमर, पैटरनिटी लीव के बाद की काम पर वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कमिटमेंट्स को बैलेंस करने के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, 'मैंने काम फिर से शुरू कर दिया है और सेट और घर के बीच फेरबदल कर रहा हूं, अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। काम अच्छा रहा है और मुझे खुशी है कि मुझे ये जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिल रहा है।'
अली फजल ने अपनी बात में जोड़ा, 'मैं काम पर वापस आने और अपने लंबित शेड्यूल को पूरा करने और जल्द ही एक नई फिल्म पर काम शुरू करने के लिए भी उत्साहित हूं।' जानकारी हो कि अली और उनकी पत्नी-अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को अपनी बच्ची का स्वागत किया। दोनों ने 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के स्वागत की घोषणा की।
120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग शुरू, निभा रहे हैं मेजर शैतान सिंह की भूमिका
Emmys 2024: 76वें एमी अवार्ड्स का प्रोमो जारी, मजेदार अंदाज में नजर आए पिता-पुत्र यूजीन और डैन लैवी