{"_id":"638e17c2f2fe2525e25799c4","slug":"ali-fazal-shared-emotional-note-on-social-media-after-completing-shooting-of-mirzapur-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए अली फजल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mirzapur 3: मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए अली फजल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिर्जापुर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मिर्जापुर' फेम एक्टर अली फजल ने अपनी आगामी सीरीज 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग पूरी ली है। हाल ही में, अली ने इस बात की सूचना देते हुए मिर्जापुर 3 की पूरी टीम के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही, अली ने अपने अनुभव को साझा करते हुए एक इमोशनल नोट लिखकर बताया कि, इस सीजन का सफर उनके लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। अली ने लिखा कि ये मैसेज मेरी सबसे प्यारी टीम के लिए है।
2 of 4
मिर्जापुर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अली ने अपने नोट में लिखा, 'मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 'मिर्जापुर' सीजन 3 का सफर मेरे लिए बहुत अलग और शानदार रहा है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं और गुड्डू पंडित उन सेट पर काम करने वाले व्यक्ति से इंस्पायर होते हैं।
3 of 4
मिर्जापुर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अली ने आगे लिखा, 'इस सीरीज के बाकी दो सीजन का एक्सपीरियंस भी मेरे लिए कुछ ऐसा ही था। हो सकता है कि अभी आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आप सभी ने मेरी इस सीजन के दौरान बहुत मदद की है, जिसे मैं लिख नहीं सकता। ये मेरे को-एक्टर्स के लिए, आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं और आपको पता होना चाहिए कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अंत में मैं अमेज़न और एक्सेल को धन्यवाद कहना चाहता हूं।'
वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो, अली अभी हॉलीवुड फिल्मों में बिजी है। वे हॉलीवुड की एक्शन फिल्म 'कंधार' में नजर आएंगे, जिसे जेरार्ड जेम्स बटलर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके बाद अली फिल्म 'अफगान ड्रीमर्स' में भी नजर आएंगे। फिल्हाल, उन्होंने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' सीजन 3 की शूटिंग पूरी कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।