फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर की फिल्म ऑस्कर में नॉमिनेट, इस बॉलीवुड एक्टर की भी निकली लॉटरी

Wed, 24 Jan 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
ali fazal starrer victoria and abdul and anupam kher starrer the big sick nominated for oscars
अनुपम खेर
अनुपम खेर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनके फेवरेट स्टार की फिल्म 'द बिग सिक' को एक कैटिगरी के लिए ऑस्कर में नॉम‍िनेशन मिला है। इसके अलावा अभिनेता अली फजल की फिल्म 'विक्टोरिया ऐंड अब्दुल' को 90वें अकैडमी अवार्ड्स में दो कैटिगरीज के लिए चुनी गई है। बता दें, ऑस्कर की इस दौड़ में फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं। 


 
ali fazal starrer victoria and abdul and anupam kher starrer the big sick nominated for oscars
अनुपम खेर की फिल्म 'द बिग सिक' को लेखन कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है जिसे पाकिस्तानी मूल के कुमैल नानजियानी और ऐमिली वी. गॉर्डन ने लिखा है। वहीं 'द शेप ऑफ वॉटर' बाल्टीमोर में 1962 में एक गोपनीय, उच्च सुरक्षा वाली सरकारी प्रयोगशाला में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाली एक गूंगी महिला और एक जलीय राक्षस के बीच की प्रेम कहानी है। 

 
ali fazal starrer victoria and abdul and anupam kher starrer the big sick nominated for oscars
'विक्टोरिया ऐंड अब्दुल' की कहानी रानी विक्टोरिया और उनके भारतीय नौकर अब्दुल करीम के बीच एक अनोखे संबंधों इर्द-गिर्द है। फिल्म के पास बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट मेकअप व हेयरस्टाइलिंग की कैटिगरी में अवॉर्ड जीतने का मौका है। इस फिल्म में अब्दुल का किरदार अली जफर ने तो रानी विक्टोरिया का रोल हॉलिवुड की वयोवृद्ध अभिनेत्री जूडी डेंच ने निभाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ali fazal starrer victoria and abdul and anupam kher starrer the big sick nominated for oscars
बता दें, इससे पहले भारत की ओर से ऑस्कर में विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी में 'न्यूटन' को ऑफिशल एंट्री मिली थी लेकिन चयन प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही इसे बाहर कर दिया गया था। उस समय स्वीडन, चिली, लेबनान, रूस और हंगरी की फिल्मों को आखिरी लिस्ट में स्थान मिला था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed