आलिया भट्ट अपने परिवार के बेहद करीब हैं। वो अक्सर माता-पिता और बहन के साथ तस्वीरें शयर करती रहती हैं। आज उनके पिता और निर्देशक महेश भट्ट 71 साल के हो गए हैं। ऐसे में आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।
इस वजह से अभिनेत्री ने पिता के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया ने इंस्टाग्राम पर महेश भट्ट के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। जिसमें महेश भट्ट फोन पर बिजी दिख रहे हैं तो वहीं आलिया उनके पास टेबल पर बैठी हुई हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि दोनों खाने की टेबल पर बैठे हुए हैं।
आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मैं पिछले 26 साल से आपको जानती हूं और यह बेहतरीन है। आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं... सबसे बेस्ट। साथ ही आप बहुत मजाकिया भी हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आप सुपर टैलेंटेड हैं। हर दिन आप मुझे प्रेरित करते रहते हैं। आई लव यू।'
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
महेश भट्ट के जन्मदिन पर पूजा भट्ट ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूजा भट्ट ने महेश भट्ट की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'कोई अंत नहीं और कोई शुरुआत नहीं। यहां केवल कभी ना खत्म होने वाला जुनून है।'
A post shared by Pooja B (@poojab1972) on
महेश भट्ट अपनी ही फिल्म 'सड़क' के सीक्वल 'सड़क 2' में व्यस्त हैं। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट अपने पिता संग काम करती नजर आएंगी। आलिया के अलावा इसमें पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 10 जुलाई 2020 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
दूसरी शादी के लिए महेश भट्ट ने बदला था धर्म, बेटी को लेकर आपत्तिजनक बात बोलने पर खूब मचा था बवाल