रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भले ही अपने रिश्ते को लेकर खुलेआम कुछ ना कहें लेकिन दोनों के बीच नजदीकियों को देखकर उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगती है। रणबीर-आलिया एक बार फिर से साथ में स्पॉट किए गए हैं। पहले जहां दोनों को चोरी-छुपे मिलते देखा गया तो वहीं अब मीडिया के सामने एक साथ आने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
शादी की खबरों के बीच छुट्टियों पर रवाना हुए आलिया-रणबीर, मीडिया को देख दोनों ने ऐसे दिए रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर-आलिया लंदन के लिए रवाना हुए हैं। मीडिया को देखते ही आलिया, रणबीर की किसी बात पर खूब हंसती नजर आ रही हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों जल्द यूरोप में छुट्टियां बिताने के लिए जाएंगे। जहां वो इटली के लेक कोमो भी घूमेंगे। बता दें कि इसी जगह पर अनुष्का और विराट ने शादी की थी।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
ऐसी अटकलें हैं कि ऋषि कपूर के ठीक होते ही इन दोनों की शादी की प्लानिंग को आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ऋषि कपूर के दोस्त ने पोस्ट करके बताया था कि वो अब कैंसर मुक्त है। वहीं रणधीर कपूर का भी बयान आया था। इस पर रणधीर ने कहा था कि ऋषि दो महीने बाद भारत वापस आ सकते हैं।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है कि रणबीर और आलिया बीते कुछ समय से काफी बिजी हैं। यह दोनों छुट्टी पर लेक कोमो निकलने वाले हैं। वहां पर यह दोनों यूरोप की कई जगहों पर घूमेंगे और कुछ समय बाद वापस लौट आएंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। सुपर नैचुरल विषय पर बनी ये फिल्म पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन वीएफएक्स का काम पूरा नहीं होने के चलते इसे अगले साल गर्मियों में रिलीज किया जाएगा।