{"_id":"5cd50855bdec22074f08c82c","slug":"south-superstar-ram-charan-house-worth-rs-38-crore-and-net-worth-1300-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ एक्टर राम चरण के पास है करोड़ों का विला, 34 की उम्र में ही कमाई अपार संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ एक्टर राम चरण के पास है करोड़ों का विला, 34 की उम्र में ही कमाई अपार संपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 10 May 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है। राम चरण को उनकी पहली ही फिल्म चिरुथा के लिए साल 2007 में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
2 of 5
Ram Charan
फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से पैसा कमाने वाले राम चरण का हैदराबाद में जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में आलीशान विला है। इस विला की कीमत करीब 38 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है।
3 of 5
राम चरण तेजा
राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम कोनिडेला प्रॉडक्शन कंपनी है। राम चरण ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं और एक तमिल फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गाया है। उनके प्रॉडक्शन की अगली फिल्म में उनके पिता चिरंजीवी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ram Charan
राम चरण के नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनकी सालाना इनकम 20 करोड़ से ज्यादा की है। रामचरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी रामचरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। वो MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। उनके पास बीएमडब्लू, मर्सडीज, रेंज रोवर से ऑडी जैसी कार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पत्नी के साथ राम चरण तेजा
रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। रामचरण की गिनती साउथ के सुपर स्टार्स में होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की एक ही फिल्म 'जंजीर' की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR भी हैं। इसके अलावा राम चरण के सलमान खान की फिल्म भारत में एंट्री की भी खबर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।