फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सवालों के जवाब देकर ये भारतीय लड़कियां बनीं 'विश्व सुंदरी', प्रियंका चोपड़ा आ गई थीं विवादों में

Fri, 10 May 2019 12:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
These are the questionswere asked at Indian Miss World
MISS WORLD

भारत की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। मिस यूनिवर्स से लेकर मिस वर्ल्ड, मिस अर्थ सभी खिताबों पर भारतीय सुंदरियों ने कब्जा किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने के लिए इन सुंदरियों ने किन सवालों का जवाब दिया था नहीं जानते तो आइए आपको बताते हैं।

These are the questionswere asked at Indian Miss World
रीता फारिया

रीता फारिया
रीता फारिया 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत की पहली महिला बनीं। वे पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं जो पेशे से एक डॉक्टर भी हैं।

सवाल-रीता फारिया से पर्सनालिटी राउंड में पूछा गया, आपको डॉक्टर क्यों बनना है?
जवाब- भारत में महिला विशेषज्ञों की बेहद ज़रूरत है. हां, मैं मानती हूं कि भारत में बच्चे बहुत हैं और इस पर काम करने की ज़रूरत है.

These are the questionswere asked at Indian Miss World
MISS WORLD
ऐश्वर्या राय बच्चन
ठीक 28 साल बाद भारत का मान एक और लड़की ने बढ़ाया। नाम था ऐश्वर्या राय। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने और दुनियाभर में इंडिया की खूबसूरती का परचम लहराने के बाद ऐश्वर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
सवाल- अगर आप आज विश्व सुंदरी का ख़िताब जीत जाएं तो क्या करेंगी और 1994 की मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए?
जवाब- मैं अगर आज मिस वर्ल्ड बनी तो मैं अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी और मन से निभाऊंगी। मेरे लिए वही एक बेहतरीन मिस वर्ल्ड है. एक सच्चा और असली इंसान।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the questionswere asked at Indian Miss World
डायना हेडन
डायना हेडन
1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। डायना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद से लोग उन्हें जानने लगे और वो फेमस होती गईं।
सवाल- आप अगर मिस वर्ल्ड बनती हैं तो आप इनाम की राशि से क्या करेंगी। क्या आप इसे दान में देंगी?
जवाब- मैं अपनी इनाम राशि किसी और के साथ क्यों शेयर करूंगी। ये मेरी इनाम राशि है, इसे मैं अपने दोस्तों और परिवार पर खर्च करूंगी। मैं इसे जहां मन खर्च करूंगी और निवेश करूंगी।
विज्ञापन
These are the questionswere asked at Indian Miss World
yukta mukhi
युक्ता मुखी
डायना हेडन के बाद और प्रियंका चोपड़ा से ठीक पहले एक और भारतीय सुंदरी के सिर सजा था मिस वर्ल्ड का ताज। उनका नाम है युक्ता मुखी।
सवाल- आपका पसंदीदा खाना क्या है। अगर आप दुनिया में कुछ भी बन सकती होतीं, तो क्या बनती। आप किस देश जाना चाहेंगी?
जवाब- मैं बीते 20 सालों से इंडियन फूड खा रही हूं और मैं इससे बोर नहीं हुई हूं। भारत के अलावा मैं पेरिस, फ्रांस जाना चाहूंगी। मैं वहां कभी नहीं गई हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed