{"_id":"6328a04a79351f410b609e4f","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-get-romantic-outside-of-dharma-office-see-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia: धर्मा ऑफिस के बाहर रोमांटिक हुए रणबीर और आलिया, पैपराजी को जमकर दिए पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir-Alia: धर्मा ऑफिस के बाहर रोमांटिक हुए रणबीर और आलिया, पैपराजी को जमकर दिए पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। हर दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए झंडे गाड़ रही है। पहले दिन 36 करोड़ से ज्यादा की कमाई ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। 'ब्रह्मास्त्र' की धुआंधार कमाई से फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिनों का समय बीत गया है और वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 350 करोड़ का कारोबार कर लिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभी भी जोर-शोर से फिल्म के प्रदर्शन में जुटे हुए हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर, आलिया और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी जमकर प्रचार में जुटे हैं। सोमवार को इस जोड़ी को धर्मा ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना था और मिनिमल मेकअप किया था। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपने बालों को खुला रखा था।
वहीं रणबीर कपूर के लुक की बात की जाए तो उन्होंने ग्रे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस में अपने लुक को पूरा किया है। दोनों ही एकसाथ बेहद प्यारे लग रहे थे। फिल्म की सफलता तीनों स्टार्स के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। इस दौरान सभी ने पैपराजी को पोज दिए।
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में चल रही हैं। ऐसी स्थिति में भी अदाकारा जमकर काम कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर भी ऐसी स्थिति में अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वह आलिया को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।