फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ के निर्माता ए आर रहमान ने जबसे ये ‘अमर उजाला’ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में ये खुलासा किया है कि इस फिल्म की हीरोइन के लिए सबसे पहले उन्होंने आलिया भट्ट के नाम पर विचार किया था, फिल्म इंडस्ट्री में लोग इस फिल्म को आलिया के करियर की एक बड़ी मिसिंग मान रहे हैं। आलिया की दो बड़े बजट की फिल्में एक के बाद एक सुपरफ्लॉप रही हैं और उनकी दोनों आने वाली फिल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ भी लगातार बाधाओं से जूझ रही हैं। इस बीच कोरोना से उबरने के बाद वह अपने खासमखास दोस्त रणबीर कपूर के साथ सोमवार को मालदीव रवाना हो गईं।
रणबीर के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गईं आलिया, रहमान ने बताया, ’99 सॉन्ग्स’ के लिए थीं पहली पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे गए। जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक साथ यहां से मालदीव के लिए उड़ान भरी। रणबीर कपूर मार्च महीने में कोरोना संक्रमित होने के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। आलिया भट्ट के इसके बाद कोरोना संक्रमित होने का पता चला, हालांकि अब वह भी इस बीमारी से मुक्त हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर दोनों काफी कैजुअल लुक्स में दिखे।
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए मालदीव पिछले कुछ महीनों से सबसे फेवरिट वैकेशन स्पॉट बन चुका है। रविवार को ही हिंदी सिनेमा की एक और जोड़ी टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी ने भी मालदीव के लिए मुंबई से उड़ान भरी। सारा अली खान भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ मालदीव के कुदरती नजारों के बीच होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं।
आलिया भट्ट अपनी दो आगामी फिल्मों ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ के पूरा होने और इनके जल्द से जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ भी रिलीज की कतार में हैं। इस बीच संगीतकार रहमान ने दो दिन पहले ही ‘अमर उजाला’ के साथ अपने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि उनकी बतौर निर्माता पहली फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ में पहले वह आलिया भट्ट को ही हीरोइन लेना चाहते थे। लेकिन, उन्होंने आलिया भट्ट के बड़ा स्टार बन जाने के बाद अपना ये फैसला बदल लिया।
EXCLUSIVE: “नुसरत साहब से मिलने के लिए मैं अमेरिका में लाइन में लगा था”: ए आर रहमान
फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही सराहना को देखते हुए आलिया भट्ट के करियर के लिए ये फिल्म काफी मददगार हो सकती थी। उनकी पिछली दो बड़ी फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ सुपरफ्लॉप रही हैं। उनकी अगली दो फिल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्रमास्त्र’ अरसे से बन रही हैं और अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं।